Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सिरमौर

    Himachal : अनोखी शादी: न लिए फेरे, न पढ़े मंत्र, संविधान को साक्षी मानकर बंधे वैवाहिक बंधन में

    सिरमौर में दो भाइयों ने संविधान की शपथ लेकर अनोखी शादी रचाई। न मंत्र, न फेरे, डॉ. आंबेडकर के विचारों से प्रेरित विवाह ने समाज में नई सोच की मिसाल पेश की। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 27, 2025Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सिरमौर में संविधान को साक्षी मानकर हुई अनोखी शादी। दूल्हा-दुल्हन ने डॉ. आंबेडकर और भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ ली शपथ। Source : Social Media

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन 

    हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार का गृह जिला सिरमौर अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। अब यह जिला अपनी अनोखी शादियों के लिए भी चर्चा में है। जुलाई 2025 में जब दो भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह किया था, तब गिरिपार क्षेत्र की यह शादी देश-दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। अब एक बार फिर सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो भाइयों ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने समाज को नई सोच दी है।

    🟩 संविधान को साक्षी मानकर ली वैवाहिक शपथ

    सिरमौर जिले के कलोग गांव के दो सगे भाई सुनील कुमार और विनोद कुमार ने अपनी शादी में धार्मिक कर्मकांडों की बजाय संविधान को साक्षी माना। दोनों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर यह अनोखा निर्णय लिया। न सात फेरे, न मंत्रोच्चार बल्कि संविधान की शपथ लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया। शादी समारोह में दोनों भाइयों ने अपने जीवनसाथी के साथ यह संकल्प दोहराया कि वे समानता, सम्मान और मानवता के मूल्यों पर आधारित जीवन व्यतीत करेंगे।

    सिरमौर के कलोग गांव में अपनी जीवन संगनियों के साथ सुनील कुमार और विनोद कुमार। Source : Social Media

    🟦 हटके कार्ड और प्रेरणादायक संदेश

    आम तौर पर लोग शादी के कार्ड पर अपने देवी-देवताओं की तस्वीरें छपवाते हैं, लेकिन इन दोनों भाइयों ने अपनी शादी के कार्ड पर महान विभूतियों के चित्र प्रकाशित करवाए। वे विभूतियां जिन्होंने समाज से अंधविश्वास और कुरीतियों को मिटाने में योगदान दिया। कार्ड पर डॉ. आंबेडकर, महात्मा बुद्ध जैसे समाज सुधारकों की छवियां छपीं। इस पहल को गांव और जिलेभर में सराहना मिल रही है।

    🟧 परंपराओं का सम्मान भी बरकरार

    हालांकि विवाह संविधान की शपथ से हुआ, लेकिन भाइयों ने स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए कुछ पारंपरिक रस्में भी निभाईं।
    25 अक्तूबर की शाम को मामा स्वागत हुआ और 26 अक्तूबर को सुबह बरात निकली। बरात गांव से दुल्हनों के घर पहुंची, जहां संविधान की शपथ ग्रहण कर विवाह संपन्न हुआ। गांव के लोग बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। दोनों भाइयों की यह सोच और पहल सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। इस अनोखे विवाह में दुल्हन पक्ष ने भी पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया। सुनील कुमार बौद्ध ने शिलाई के कटाड़ी गांव की रितु से विवाह किया, जबकि विनोद कुमार रीना वर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधे। दोनों दूल्हे सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं और समाज में जागरूकता फैलाने के कामों में सक्रिय रहते हैं।

    🟨 जुलाई में हुई थी दो भाइयों से एक दुल्हन की शादी

    इसी साल जुलाई 2025 में सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई गांव में भी एक अनोखी शादी हुई थी। यहां की सुनीता चौहान ने दो सगे भाइयों प्रदीप और कपिल से एक साथ विवाह किया था। विवाह पूरी सहमति और सामुदायिक भागीदारी से सम्पन्न हुआ था। यह उदाहरण भी चर्चा में रहा और उस समय देशभर के मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

    🟫 समाज के लिए नई दिशा

    कलोग गांव की यह शादी बताती है कि समाज बदल रहा है। जहां पहले परंपराओं से हटकर कुछ करना असंभव माना जाता था, वहीं अब शिक्षित युवा संविधान और समानता के मूल्यों को अपनाते हुए सामाजिक बदलाव की राह दिखा रहे हैं। डॉ. आंबेडकर के विचारों से प्रेरित यह विवाह न केवल एक अनोखी पहल है, बल्कि समाज सुधार और तर्कशील सोच की मिसाल भी बन गया है। लोगों ने इस पहल को सकारात्मक संदेश बताया। उनका कहना है कि यह विवाह आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाएगा कि शादी केवल रस्मों का नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और समानता के रिश्ते का प्रतीक है।

    #AmbedkarInspiration #ARBtimes #EqualityInMarriage #HimachalNews #NewThinking #SirmaurNews #UniqueMarriage
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश

    May 14, 2026

    Sirmaur : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    May 9, 2026

    Sirmaur News : देवामानल पंचायत में खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

    May 8, 2026

    Sirmour: नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषद में वार्ड आरक्षण तय: महिलाओं के लिए कई सीटें रिजर्व

    March 28, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 3 4
    Users Today : 57
    Total Users : 108634
    Total views : 216929
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.