एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महावीर मोहल्ला स्थित संजय ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात को मात्र 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया। यह घटना 27 अक्तूबर को सामने आई थी, जब दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति ने 12.5 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी, जिसकी कीमत लगभग ₹1,78,000 बताई जा रही है, चोरी कर ली थी।
इस मामले में पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी दिनेश कुमार (उम्र 42 वर्ष), पुत्र शिव चंद, निवासी गांव ब्रेलंगी, डाकघर कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर को गिरफ्तार किया। DySP रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। उन्होंने कहा कि “इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी कर दी है।
