Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार : वादे अधूरे, फिर जश्न किस बात का ? 4 दिसंबर को धर्मशाला में प्रदर्शन का एलान

    हिमाचल प्रदेश में तीन साल पूरे होने पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, भाजपा ने अधूरे वादों और आर्थिक संकट को लेकर सवाल उठाते हुए 4 दिसंबर को धर्मशाला में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने इसे व्यवस्था पतन के तीन साल करार देते हुए कड़ा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि सरकार चुनावों से पहले किए गए बड़े-बड़े वादों को पूरा करने में बुरी तरह विफल रही है, जिसके विरोध में पार्टी 4 दिसंबर को धर्मशाला स्थित जोरावर सिंह स्टेडियम में विशाल प्रदर्शन करेगी। भाजपा का दावा है कि प्रदेशभर से कार्यकर्ता और आम लोग इस आंदोलन में भाग लेकर सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

    हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि सरकार ने रोजगार के नाम पर वन मित्र, पशु मित्र और रोगी मित्र जैसी अस्थायी भर्तियां तो कीं, लेकिन युवाओं को दी गई एक लाख पक्की सरकारी नौकरियों की गारंटी अब भी अधूरी है। तीन साल में सरकार का ध्यान केवल घोषणाओं तक सीमित रहा, जबकि जमीन पर कुछ भी अमल नहीं हुआ। महिलाओं से किए गए वादों पर भी उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पार्टी ने कहा कि चुनावों में 28 लाख बहनों को हर माह 1500 रुपये देने का वादा पूरी तरह अधूरा है। इसी तरह 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और 2 रुपये प्रति किलो गोबर खरीदने जैसी घोषणाएं भी कागजों से आगे नहीं बढ़ पाईं।

    डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर टाले जा रहे पंचायत चुनाव

    भाजपा का कहना है कि तीन वर्षों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। विकास कार्य रुके पड़े हैं, कर्मचारियों को समय पर वेतन-पेंशन नहीं मिल रही और ट्रेजरी से 10,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर रोक लगी हुई है। पार्टी का आरोप है कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बहाने बना रही है, जबकि जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। भाजपा ने पंचायत चुनावों के स्थगन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर चुनावों को टालने की कोशिश लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार है और जनता के असंतोष से बचने का तरीका है।

    सरकार का तीन साल का जश्न जनता के साथ मजाक

    भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल का जश्न मनाना जनता के साथ मजाक है। सरकार के पास गिनाने के लिए एक भी ठोस उपलब्धि नहीं है। आरोप लगाया कि हमारी सरकार की हिम केयर, सहारा, स्वावलंबन, गृहिणी सुविधा, शगुन और जन मंच जैसी लोकप्रिय योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया या कमजोर कर दिया है, जिनसे लाखों लोग लाभान्वित होते थे। हिम केयर में भुगतान अटका हुआ है। अगर कांग्रेस नेताओं में थोड़ी भी संवेदनशीलता है तो इस जश्न के फैसले को तुरंत वापस लें।

     

    #ARBtimes #BJPProtest #BJPvsCongress #CongressGovernment #DharamshalaProtest #DrRajeevBindal #HimachalPolitics #himachalpradesh #hpnews #IndiaNews #JairamThakur #PoliticalNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 6 5
    Users Today : 173
    Total Users : 100765
    Total views : 204085
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.