Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    • Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर
    • Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे
    • दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal : वित्तीय सहायता में केंद्र ने नहीं छोड़ी कोई कमी, धन खर्च करने में फेल रही हिमाचल सरकार : नड्‌डा

    जेपी नड्‌डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्तीय सहायता देने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन धन खर्च करने में फेल रही हिमाचल सरकार, शिमला में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मजठाई पार्टी कार्यालय की रखी नींव। पढ़ें खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 13, 2025Updated:December 13, 20252 Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित अभिनंदन रैली में हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकारते जेपी नड्‌डा। साथ में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता देने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार उस धन का सही उपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है। शिमला के मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास के बाद पीटरहॉफ में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए नड्‌डा ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दी गई सहायता का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।

    शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा की अभिनंदन रैली में जुटे कार्यकर्ता।

    नड्‌डा ने कहा कि केंद्र ने आपदा राहत के लिए हिमाचल को 3,789 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए 1,000 करोड़ से अधिक, वाइब्रेंट विलेज योजना, एम्स बिलासपुर, मेडिकल कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क, फोरलेन सड़क परियोजनाएं और बद्दी को फार्मा हब के रूप में विकसित करने जैसी कई ऐतिहासिक योजनाएं दीं, इसके बावजूद कांग्रेस सरकार केंद्र पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने हिमाचल को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की विशेष सहायता और 1,442 करोड़ का जायका फंड स्वीकृत किया, लेकिन कांग्रेस सरकार कई योजनाओं में केवल 50 प्रतिशत राशि ही खर्च कर पाई। जो सरकार धन का उपयोग नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

    उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल की ट्रेजरी बार-बार बंद हो रही है, सरकार एडहॉक व्यवस्था पर चल रही है और मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बीच कोई तालमेल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार तीन वर्षों में एक भी ठोस परियोजना बनाकर केंद्र के पास नहीं लाई। यदि कोई प्रोजेक्ट लाया जाए तो केंद्र सरकार तुरंत स्वीकृति देने को तैयार है।

    यह केवल राजनीतिक सभा नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    नड्‌डा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। बिहार का जनादेश उन ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो घुसपैठियों के सहारे राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए नड्‌डा ने कहा कि पार्टी देशभर में 787 कार्यालय बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है, जिनमें से 617 कार्यालय पूरे हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में अब तक 9 भाजपा कार्यालय बन चुके हैं। भाजपा “रिपोर्ट कार्ड की सरकार” है, जो कहा, वह किया और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया। उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

    मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास

    शिमला के एयरपोर्ट रोड स्थित मजठाई में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया गया। नड्‌डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण पूजन में भाग लिया और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। भूमि निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

    March 25, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 2 1 8
    Users Today : 40
    Total Users : 101218
    Total views : 204965
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.