Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Dharamshala : कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: न्यूगल खड्ड में डूबे दादा और दो मासूम पोते

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 18, 2025Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सांकेतिक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    धर्मशाला। कांगड़ा जिले की मूंढी पंचायत में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। न्यूगल खड्ड में नहाने गए दो मासूम पोते गहरे पानी में डूब गए। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके दादा भी पानी की गहराई में समा गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में प्रकाश चंद (65) और उनके 8 और 6 साल के दो पोते शामिल हैं। तीनों मूल रूप से मूंढी पंचायत के मैले गांव के निवासी थे।

    पुलिस के मुताबिक रविवार को प्रकाश चंद अपने पोतों के साथ न्यूगल खड्‌ड की ओर गए थे। प्रकाश चंद कपड़े धोने में व्यस्त थे, जबकि दोनों बच्चे पानी में खेलने और नहाने लगे। अचानक खेलते-खेलते वे खड्ड के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीखें सुनकर प्रकाश चंद उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन वह भी गहराई और तेज बहाव में फंस गए। जब काफी देर तक तीनों घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरू किया। खड्ड किनारे कपड़े व अन्य सामान देखकर लोगों को अनहोनी का शक हुआ। कुछ ग्रामीणों ने खड्‌ड में खोजबीन कर तीनों के शवों को बाहर निकाला और तुरंत थुरल पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतक बच्चों के पिता डेयरी व्यवसाय करते हैं और मूंढी पंचायत में वार्ड सदस्य भी हैं। इस घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है। भवारना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

     

    #कांगड़ा #डूबने_से_मौत #थुरल #हिमाचल_प्रदेश #दादा_पोतों_की_मौत #न्यूगल_खड्ड #पालमपुर #मूंढी_पंचायत
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : 12वीं में समृद्धि टॉपर, शोघी स्कूल का परीक्षा परिणाम 87%
    Next Article Kullu : लारजी प्रोजेक्ट दो साल बाद फिर से शुरू, बिजली उत्पादन भी चालू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : शोघी में बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद, जम्मू-कश्मीर और रोहड़ू के दो आरोपी गिरफ्तार

    November 29, 2026

    Crime News: चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर पंजाब के मुकेरियां से गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

    November 28, 2026

    Theog News: ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा में लापरवाही, एक की मौत, चार गिरफ्तार

    November 26, 2026

    Kinnaur News: जंगल की आग से टूटकर गिरे मलबे की चपेट में आया वाहन, महिला की मौत; दो घायल

    November 26, 2026

    Crime News: नशा तस्करी से अर्जित 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज, रामपुर के एनडीपीएस मामले में शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    November 25, 2026

    Shimla: ठियोग के बहानी गांव में शिमला पुलिस की तीन घरों में एक साथ दबिश, 8 किलो चरस बरामद

    November 23, 2026

    Crime News: शिमला पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चरस और चिट्टा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

    November 21, 2026

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    EU Apple Import Duty : केंद्र ने घटाया आयात शुल्क, हिमाचली सेब की कीमतों पर पड़ेगा असर

    January 30, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    September 5, 2026

    Solan RLA Scam : ई-वाहन पोर्टल से छेड़छाड़, फर्जी वाहन सत्यापन का बड़ा खुलासा

    January 29, 2026

    Rampur Bushahr: वीरेंद्र कंवर बने हिमाचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष

    August 18, 2025

    दैनिक राशिफल : Monday, December 15, 2025

    December 15, 2025

    दैनिक राशिफल : Thursday, November 27, 2025

    November 27, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 7 5
    Users Today : 4
    Total Users : 130375
    Total views : 254022
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.