Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बिछाया जाल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो । शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। बालूगंज थाना क्षेत्र के चौड़ा मैदान निवासी एक व्यक्ति से ‘बल्क शेयर डील’ के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ऐसे बुना गया ठगी का जाल?

    शिकायतकर्ता के अनुसार, 31 अक्तूबर को उन्हें व्हाट्सएप पर ‘NB Group’ नामक एक ग्रुप में शामिल होने का आमंत्रण मिला। ग्रुप में दावा किया गया कि बल्क शेयर डील के माध्यम से निवेश करने पर बेहद कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। जालसाजों के झांसे में आकर व्यक्ति ने कुल 15.50 लाख रुपये का निवेश कर दिया। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए ठगों ने शिकायतकर्ता को 1.5 लाख रुपये निकालने की अनुमति दी, जो उनके खाते में क्रेडिट भी हो गए। इस सफल निकासी ने पीड़ित का भरोसा और मजबूत कर दिया। हालांकि, जब उन्होंने दोबारा 7 लाख रुपये निकालने की कोशिश की, तो उन्हें तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। ठगों ने पैसे वापस करने के बदले और पैसों की मांग शुरू कर दी, जिससे पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। बाद में असली ‘एनबी ग्रुप’ से ईमेल के जरिए पुष्टि हुई कि उनके नाम पर फर्जी ऐप और ग्रुप चलाकर यह ठगी की जा रही थी। ​साइबर ठगी का यह कोई इकलौता मामला नहीं है। कुछ दिन पहले ही एक पेंशनर को ऑनलाइन ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का लालच देकर 36 लाख रुपये की चपत लगाई गई थी। उस मामले में भी जालसाजों ने पहले खाते में फर्जी मुनाफा दिखाया और फिर ‘निकासी शुल्क’ के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। जिले में हर महीने निवेश से जुड़े 2-3 मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग अपनी जीवन भर की कमाई गंवा रहे हैं।

    बचाव के लिए मुख्य बातें:

    • ​सत्यापित प्लेटफॉर्म: केवल सेबी (SEBI) द्वारा प्रमाणित ऐप और कंपनियों के माध्यम से ही निवेश करें।
    • ​अज्ञात लिंक से बचें: व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आने वाले लुभावने निवेश लिंक्स पर क्लिक न करें।
    • ​तुरंत रिपोर्ट करें: यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

    ​पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लॉटरी या निवेश के ऑफर की पहले जांच करें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें।

    #CyberCrime #CyberFraud #HimachalPolice #himachalpradesh #ShimlaCyberCell #ShimlaNews #Shimlapolice #TopNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Friday, December 19, 2025
    Next Article Shimla : चिट्टा तस्करी मामले में दिल्ली के युवक को 10 साल की कठोर कैद, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

    July 23, 2026

    Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

    July 20, 2026

    Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

    July 20, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

    July 19, 2026

    Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 2 7
    Users Today : 40
    Total Users : 117727
    Total views : 233645
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.