Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी

    T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी, शुभमन गिल बाहर।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 20, 2025Updated:December 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुंबई। T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरने जा रही है। विश्व कप के शुरू होने में अब 50 दिन से भी कम समय बचा है, ऐसे में टीम चयन को बेहद अहम माना जा रहा है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। टीम का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्यालय में हुई बैठक में किया गया। चयनकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यही टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी खेलेगी।

    गिल बाहर, ऑलराउंडर अक्षर पटेल बनाए उप कप्तान

    T20 World Cup 2026 के लिए घोषित टीम में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखने का रहा। गिल अब तक टीम के उपकप्तान थे। इस बार यह जिम्मेदारी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सौंपी गई है। अक्षर इससे पहले भी टी20 प्रारूप में उपकप्तान की भूमिका निभा चुके हैं और उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। गौरतलब है कि भारत ने 2024 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। अब टीम इंडिया इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। यह टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा। अब तक कोई भी टीम इस टूर्नामेंट में लगातार दो बार खिताब नहीं जीत सकी है, ऐसे में घरेलू पिच पर भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

    ईशान की वापसी से जितेश हुए बाहर

    टीम चयन में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह की वापसी भी खास रही। ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को लेकर विवाद के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन करीब दो साल बाद अब उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, रिंकू सिंह एशिया कप टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। हालांकि, ईशान किशन की वापसी के चलते जितेश शर्मा को टीम से बाहर होना पड़ा है और उन्हें इस बार चयन नहीं मिला।

    📅 भारत का T20 World Cup 2026 शेड्यूल

    • 7 फरवरी: भारत बनाम USA – मुंबई

    • 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया – दिल्ली

    • 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

    • 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड – अहमदाबाद

    #BCCI #CricketNews #IndianCricketTeam #SuryakumarYadav #T20Cricket #T20WorldCup2026 #TeamIndi #TopNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: नंद लाल बोले— शिक्षित बालिकाएं ही सशक्त समाज की आधारशिला, कन्या स्कूल वार्षिक समारोह
    Next Article Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट व दी आर्ट ऑफ लिविंग ने लगाया रक्तदान शिविर, 64 यूनिट रक्त एकत्र
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 1 0 5
    Users Today : 25
    Total Users : 125105
    Total views : 245604
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.