Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Bilaspur: नशे के खिलाफ लड़ने वाली महिलाओं पर मुकदमे शर्मनाक, सरकार इवेंट से नहीं कार्रवाई से दिखाए गंभीरता : जयराम ठाकुर

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत करते लोग

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि नशे के खिलाफ अपने गांव-पंचायतों में गश्त कर रही महिलाओं पर मुकदमे दर्ज करना अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि प्रदेश सरकार नशे के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और वास्तविक कार्रवाई के बजाय इवेंट मैनेजमेंट और दिखावे तक सीमित है।

बिलासपुर में नशे के बढ़ते कारोबार, नशा माफिया को मिल रहे कथित संरक्षण और नशे के खिलाफ सक्रिय महिलाओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्य बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक विरोध यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लेने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज और दुर्गम इलाकों तक नशा पहुंच चुका है। युवा नशे की ओवरडोज से बेमौत मर रहे हैं और हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के बजाय नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाली मातृ शक्ति को ही निशाना बना रही है।

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों आई कि महिलाओं को अपने बच्चों और परिवार को बचाने के लिए खुद गश्त करनी पड़ रही है। यह सरकार और व्यवस्था की विफलता है। जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह काम आम लोग कर रहे हैं और बदले में उन्हें मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं ने नशे की सूचना पुलिस को दी, तो मौके पर पुलिस क्यों नहीं पहुंची। गांवों की झाड़ियों में नशे के इंजेक्शनों की खेप मिलना आम बात हो गई है। जब समाज, परिवार और प्रदेशवासी नशे के खिलाफ सहयोग कर रहे हैं, तो सरकार ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है।

अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे का कारोबार अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा होता है। इसी कारण पूर्व भाजपा सरकार ने पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय कर संयुक्त रणनीति बनाई थी, जिससे नशे पर प्रभावी नियंत्रण हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान इस विषय पर तीन उच्चस्तरीय बैठकें हुईं, लेकिन मौजूदा सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में एक भी ऐसी बैठक नहीं हुई।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में नशे से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है और नशे को संरक्षण देने वाले लोग सत्ता के करीब हैं। उन्होंने हाल ही में बिलासपुर में आयोजित नशे के खिलाफ वॉकथॉन का हवाला देते हुए कहा कि बच्चों को सुबह से बैठाए रखा गया और मुख्यमंत्री दोपहर बाद पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा के विधायकों को नहीं बुलाया गया, जबकि मंच पर ऐसे लोग मौजूद थे जिन पर नशे से जुड़े आरोप लग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री वास्तव में चिट्टे और नशे के खिलाफ गंभीर हैं, तो उन्हें नशे के खिलाफ लड़ने वाले हर प्रदेशवासी का सहयोग और सम्मान करना चाहिए, न कि उन पर मुकदमे दर्ज करने चाहिए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों और आंगनबाड़ी केंद्रों के पास शराब के ठेकों का विरोध करने वालों पर भी एफआईआर दर्ज कर रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।

#Bilaspur #BJPHimachal #DrugFreeHimachal #DrugMenace #HimachalPolitics #JairamThakur #OppositionLeader #WomenAgainstDrugs #नशे_के_खिलाफ #महिला_सशक्तिकरण
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने मनाया 56वां स्थापना दिवस, छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान
Next Article Kinnaur:किन्नौर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, 1 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 2 7
Users Today : 11
Total Users : 113827
Total views : 226682
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.