ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Children Science Congress : पीएम श्री रावमापा कन्या स्कूल की मन्नत भूषण का कमाल, विज्ञान मॉडल स्पर्धा में प्रथम

November 23, 2025 9:20 PM
---Advertisement---

धर्मशाला। ढलियारा कॉलेज में आयोजित 32वीं राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पीएम श्री रावमापा कन्या रामपुर की मन्नत ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्नेहा पटियाल और अमन (रावमापा सरकाघाट) विजेता रहे।

साइंस स्किट प्रतियोगिता में सोलन स्कूल की पलक को बेस्ट एक्टर, मंडी के पंकज वर्मा को बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर और सोलन के मुनीश शर्मा को बेस्ट डायरेक्टर घोषित किया गया। स्किट में शिवालिक साइंस स्कूल नालागढ़ ने पहला, रावमापा बालकरूपी ने दूसरा और द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैथेमेटिकल ओलंपियाड में जूनियर वर्ग में भारत भारती पब्लिक स्कूल कुल्लू के आर्यांश और सीनियर वर्ग में गुरुकुल पब्लिक स्कूल ऊना की कनिका ने पहला स्थान पाया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के करूणेश शीर्ष पर रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में जूनियर वर्ग में डीसीएम लछूड़ी चंबा के परिधि और सारांश, जबकि सीनियर वर्ग में डीएवी चंबा के यशवर्धन एवं अरनव अव्वल रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सेंट ल्यूक्स स्कूल के अरहान और नीतीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में डीएवी एसजेवीएनएल दत्तानगर की स्वास्ती शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment