Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur News : संतुलित सामाजिक विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी : धर्माणी

    Bilaspur News : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के संलाओ में महिला दिवस कार्यक्रम में कहा कि संतुलित सामाजिक विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। मोरसिंघी में महिलाओं के लिए खेल छात्रावास बनेगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर 

    हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना संतुलित सामाजिक विकास संभव नहीं है। महिलाएं परिवार और समाज को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।

    राजेश धर्माणी रविवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संलाओ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि महिलाओं में अपार शक्ति और क्षमता होती है। यदि उन्हें उचित अवसर और सम्मान मिले तो वे जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने दैनिक जीवन के तनाव को कम करने के लिए स्वयं के लिए भी समय निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम और सैर जैसी गतिविधियों को शामिल करना चाहिए।

    मोरसिंघी में बनेगा महिलाओं के लिए खेल छात्रावास

    राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र की बेटियों ने हाल ही में अंडर-19 राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए घुमारवीं के मोरसिंघी क्षेत्र में महिलाओं के लिए सरकारी खेल छात्रावास स्थापित किया जाएगा, जिस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए विशेष खेल टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

    कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर नरेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान, सीडीपीओ रंजना शर्मा, पूर्व प्रधान सुलक्षणा पठानिया, नंद लाल शर्मा, बी.डी. शर्मा, निर्मला राजपूत, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी, पूर्व प्रधान संदीप कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्षा नीलम शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

    #BilaspurNews #Ghumarwin #HimachalNews #InternationalWomensDay #RajeshDharmani #WomenEmpowerment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur : शाहतलाई के मल्होट में भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार

    March 14, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026

    Bilaspur : नलवाड़ी मेले में होगी मिस कहलूर प्रतियोगिता, 15 मार्च को ऑडिशन

    March 13, 2026

    Bilaspur : चैत्र नवरात्र मेले 19 मार्च से; श्री नैना देवी मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

    March 12, 2026

    Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026

    Shimla : आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू, 30 से 50 हजार में होंगे हाईटेक ऑपरेशन

    March 11, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026

    Shimla : हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 4 9
    Users Today : 15
    Total Users : 99649
    Total views : 202354
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.