Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : स्कूल मर्जर से प्रभावित छात्रों को मिलेगी परिवहन सुविधा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देश

    हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूलों के विलय और डिनोटिफिकेशन से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति के छात्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूलों के विलय, डिनोटिफिकेशन और युक्तिकरण के कारण विद्यार्थियों को हो रही कठिनाइयों का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिक प्रभावित विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    शुक्रवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से दूरदराज और जनजातीय जिलों जैसे किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि दूरी उनकी शिक्षा में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करने और मर्ज करने से जुड़े सभी फैसले विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर ही लिए जाएं। इसके साथ ही मंत्री ने नगरोटा और ज्वालामुखी के स्कूलों को दोबारा खोलने के भी निर्देश दिए।

    151 सरकारी स्कूलों को मिली CBSE संबद्धता

    बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार हर बच्चे को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राज्य के 151 सरकारी स्कूलों को CBSE से संबद्धता मिल चुकी है और आगामी शैक्षणिक सत्र से ये स्कूल CBSE पाठ्यक्रम के तहत संचालित होंगे। इस कदम से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा में सुधार होने की उम्मीद है।

    7,635 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट

    डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस माह के अंत तक 7,635 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। इसके अलावा राज्य को एनसीवीईटी से ड्यूल कैटेगरी मान्यता प्राप्त हुई है। इस विषय को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा और जहां भी कोर्स शुरू होगा वहां पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    870 शिक्षकों के पद भरने को मंजूरी

    बैठक में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 1,427 शिक्षकों ने एलडीआर परीक्षा दी है, जिनके परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। वहीं वित्त विभाग से 870 शिक्षकों के पद भरने की स्वीकृति मिल चुकी है और भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की रैंकिंग प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू की जाएगी। इससे शैक्षणिक स्तर में सुधार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नए केंद्रीय विद्यालयों को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने और प्रवेश प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के भी निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    Shimla : कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से यूजी में सेमेस्टर सिस्टम लागू, एनईपी-2020 के अनुरूप बदलाव

    #CBSESchools #CollegeRanking #DigitalEducation #EducationReforms #HimachalEducation #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalStudents #RohitThakur #SchoolMerger
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleNahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म
    Next Article Bilaspur : शाहतलाई के मल्होट में भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Kalka-Shimla Train : 30 नवंबर तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ब्रिज नंबर-57 के पास ट्रैक की मरम्मत जारी

    October 1, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Shimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    September 25, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 0 1
    Users Today : 131
    Total Users : 125001
    Total views : 245431
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.