एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने Himachal Electricity Subsidy को लेकर बड़ा यू-टर्न लेते हुए 125 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी समाप्त करने का अपना फैसला वापस ले लिया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 126 से 300 यूनिट तक की बिजली खपत पर पहले की तरह करीब 1.72 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलती रहेगी। इस फैसले से लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल, सरकार ने 1 अप्रैल से 125 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी बंद करने का निर्णय लिया था। इसके चलते उपभोक्ताओं को 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल चुकाना पड़ता। लेकिन नए संशोधन के बाद 1.72 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलने से प्रभावी दर घटकर लगभग 4.17 रुपये प्रति यूनिट रह जाएगी, जो पहले के बराबर है।
दो मीटरों पर 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली
Himachal Electricity Subsidy को लेकर सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 0 से 125 यूनिट तक की खपत पर पहले की तरह मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि यह लाभ अधिकतम दो मीटर तक ही सीमित रहेगा। जिन उपभोक्ताओं के पास दो से अधिक बिजली मीटर हैं, उन्हें सभी कनेक्शनों पर मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिलेगा। दो मीटरों पर सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं को बिजली मीटर को राशन कार्ड से लिंक करना होगा।
अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली
अति गरीब परिवारों के लिए सरकार ने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की सुविधा बरकरार रखी है। इससे राज्य के करीब एक लाख गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, किसानों को भी राहत जारी रखते हुए 0 से 20 kVA श्रेणी के कनेक्शनों पर 5.03 रुपये प्रति यूनिट के मुकाबले 4.73 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें
👉 Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें
👉 Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
