Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी

    Himachal Electricity Subsidy : हिमाचल सरकार ने बिजली सब्सिडी पर यू-टर्न लिया। अब 126 से 300 यूनिट तक खपत पर फिर मिलेगी सब्सिडी, लाखों उपभोक्ताओं को राहत।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 6, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Himachal electricity subsidy relief 126-300 units

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने Himachal Electricity Subsidy को लेकर बड़ा यू-टर्न लेते हुए 125 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी समाप्त करने का अपना फैसला वापस ले लिया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 126 से 300 यूनिट तक की बिजली खपत पर पहले की तरह करीब 1.72 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलती रहेगी। इस फैसले से लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

    दरअसल, सरकार ने 1 अप्रैल से 125 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी बंद करने का निर्णय लिया था। इसके चलते उपभोक्ताओं को 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल चुकाना पड़ता। लेकिन नए संशोधन के बाद 1.72 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलने से प्रभावी दर घटकर लगभग 4.17 रुपये प्रति यूनिट रह जाएगी, जो पहले के बराबर है।

    दो मीटरों पर 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

    Himachal Electricity Subsidy को लेकर सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 0 से 125 यूनिट तक की खपत पर पहले की तरह मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि यह लाभ अधिकतम दो मीटर तक ही सीमित रहेगा। जिन उपभोक्ताओं के पास दो से अधिक बिजली मीटर हैं, उन्हें सभी कनेक्शनों पर मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिलेगा।  दो मीटरों पर सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं को बिजली मीटर को राशन कार्ड से लिंक करना होगा।

    अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

    अति गरीब परिवारों के लिए सरकार ने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की सुविधा बरकरार रखी है। इससे राज्य के करीब एक लाख गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, किसानों को भी राहत जारी रखते हुए 0 से 20 kVA श्रेणी के कनेक्शनों पर 5.03 रुपये प्रति यूनिट के मुकाबले 4.73 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें 

    👉 Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    👉 Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा
    Next Article दैनिक राशिफल 07 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में उठा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, सीएम बोले- प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

    August 25, 2026

    Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना

    August 25, 2026

    Shimla: श्यामार्क ब्रांड से हिमाचल के ग्रामीण उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : विक्रमादित्य सिंह

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    हिमाचल में NHM कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: वेतन में भारी बढ़ोतरी, 7 साल की सेवा पर 3% इंक्रीमेंट

    August 24, 2026

    Shimla : कम्याणा हिल ट्रेल पर HASTPA का हरित संदेश: साइकिलिंग के साथ पौधरोपण और बोनसाई

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन

    August 22, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 2 8 8
    Users Today : 83
    Total Users : 120288
    Total views : 237498
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.