Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस को झटका लगेगा और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। सराज दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 12, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अपने गृह क्षेत्र सराज दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के दुर्गम इलाकों बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेऊणी धार और थरापड़ गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आपसी तालमेल और विकास के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरें। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस सरकार को झटका लगेगा और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

    कांग्रेस ने लोगों की मांग पर खोले संस्थान बंद किए

    अपने गृह क्षेत्र सराज पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का स्वागत करते लोग।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई और सत्ता में आते ही लोगों की मांग पर खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके काम बंद किए गए हैं तो आप भी कांग्रेस को वोट देना बंद करें। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों का जाल केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हुआ है। जिस सड़क से वे पहुंचे, उसका निर्माण केंद्र से मिली 14 करोड़ से हुआ है। इस 18 किमी लंबी सड़क से कई पंचायतें जुड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

    काम करने वाली नहीं, काम रोकने वाली सरकार

    वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार काम करने वाली नहीं बल्कि काम रोकने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही 2000 से अधिक जनहितकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया। जयराम ठाकुर ने क्षेत्र में आपदा के बाद खराब सड़कों की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि बरसात से पहले मलबा नहीं हटाया गया तो दोबारा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अंत्योदय और समग्र विकास के एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    Next Article दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित

    August 31, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त काम करवाने का विरोध

    August 24, 2026

    BJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता

    August 22, 2026

    NSUI: फीस वृद्धि के खिलाफ NSUI ने उठाई विद्यार्थियों की आवाज, मुख्यमंत्री ने फीस कम करने के दिए निर्देश

    August 21, 2026

    BCC: रामपुर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, कार्यकारिणियों के गठन की तैयारी

    August 21, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    August 20, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 1
    Users Today : 110
    Total Users : 121811
    Total views : 240082
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.