Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी

    Himachal Cabinet : हिमाचल कैबिनेट ने 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी दी। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, जानें सभी फैसले।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 17, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य सचिवालय शिमला में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के एक हजार पद भरने का फैसला लिया है। इनमें 700 पद पुरुष और 300 महिलाओं के लिए होंगे। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षताम में हुई कैबिनेट की बैठक में इन पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही कैबिनेट ने वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 500 पद भरने का निर्णय लिया गया। इनमें 50 फीसदी पद वन मित्रों के लिए आरक्षित होंगे।

    मेडिकल कॉलेजों में रिटायर प्रोफेसरों की नियुक्ति

    मंत्रिमंडल ने नाहन, चंबा, हमीरपुर और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण स्टाफ की कमी दूर करने के लिए सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को अनुबंध आधार पर नियुक्त करने की मंजूरी दी। इन्हें 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसरों को तीन लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय और 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया गया है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैबिनेट ने होम-स्टे के लिए फायर एनओसी की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। साथ ही पानी के टैंक की क्षमता संबंधी शर्त में भी ढील दी गई है। पहले 1.50 लाख लीटर क्षमता का टैंक अनिवार्य था, जिसे घटाकर अब 5000 लीटर कर दिया गया है।

    किसानों के लिए MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी

    किसानों को राहत देते हुए मंत्रिमंडल ने कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दी। गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का का 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। चंबा जिले की पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। कच्ची हल्दी का मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित अदरक के लिए पहली बार 30 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने बजट में इसकी घोषणा की थी, अब इसे मंजूरी दी गई है।

    न्यायपालिका के लिए वाहन खरीदने की मंजूरी

    कैबिनेट ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए चार इनोवा वाहन खरीदने की मंजूरी दी। इसके अलावा सत्र और जिला न्यायाधीशों के लिए भी वाहनों की खरीद की अनुमति दी गई है। वन विभाग के कार्यों को सुचारु बनाने के लिए राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों में से 8 नायब तहसीलदार, 20 कानूनगो और 44 पटवारियों को निश्चित मानदेय पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वन विभाग के 10 क्षेत्रीय मंडलों में 10 कानूनी सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे।

    अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

    मंत्रिमंडल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के समय पर वितरण के लिए नियमों में संशोधन को मंजूरी दी। अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे नागरिकों को सुविधा मिले और व्यापार करने में आसानी बढ़े। राज्य के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने हेतु 1 मई 2026 से परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन संजय कुमार की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया। पात्र स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों को 71 लघु जलविद्युत परियोजनाएं आवंटित करने की भी मंजूरी दी गई।

    #CabinetDecision #ForestDepartment #ForestGuard #ForestGuardRecruitment #GovernmentJobs #HimachalCabinet #HimachalJobs #himachalpradesh #HimachalUpdates #HPGovt #hpnews #HPPolice #HPRecruitment #JobAlert #LatestNews #PoliceConstable #PoliceRecruitment #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleJubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा
    Next Article Rampur Bushahr: एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण, यातायात सुधार पर जोर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal Panchayat Elections : जिला परिषद आरक्षण रोस्टर जारी, 6 जिलों में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए रिजर्व

    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.