Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    HPU Exam Form Date Extended : एचपीयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 20 मई तक बिना लेट फीस करें आवेदन

    HPU Exam Form Date Extended: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 20 मई 2026 तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    HPU B.Ed 2026: आवेदन शुरू, नई शिक्षा नीति लागू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी, प्रोफेशनल और डिप्लोमा कोर्सेज के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई 2026 कर दी है। अब छात्र बिना किसी लेट फीस के निर्धारित तिथि तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। एचपीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस फैसले का लाभ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा, एड-ऑन कोर्स, एलएलबी, एमटीटीएम, बीएचएम, एमटेक सहित कई कोर्सेज के नियमित और री-अपीयर विद्यार्थियों को मिलेगा।

    इसके अलावा सीडीओई और आईसीडीईओएल के जनवरी बैच के विद्यार्थियों के लिए भी आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। इसमें ऑड सेमेस्टर के नियमित एवं री-अपीयर और ईवन सेमेस्टर के री-अपीयर छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 मई के बाद परीक्षा फॉर्म जमा करने वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार लेट फीस का भुगतान करना होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व में जारी सभी अन्य नियम और शर्तें यथावत लागू रहेंगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो तकनीकी दिक्कतों, दस्तावेजों की कमी या फीस जमा न होने के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। कॉलेजों और विभागों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा फॉर्म प्रक्रिया पूरी करवाने में सहयोग करें।

    यूआईटी ने जारी की डेटा साइंस मिड टर्म परीक्षा डेटशीट

    विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स कोर्स की मिड टर्म परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार परीक्षाएं अगले सप्ताह से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विभागीय नोटिस बोर्ड और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत कार्यक्रम जरूर जांच लें। विभाग ने छात्रों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षाओं से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र विभागीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    #CDOE #CollegeNews #EducationNews #ExamFormLastDate #ExamUpdate #HimachalEducation #HimachalNews #HimachalPradeshUniversity #HPUExamForm #HPUNotification #HPUShimla #HPUStudents #ICDEOL #MidTermExams #ShimlaNews #StudentUpdate #UITShimla #UniversityNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी
    Next Article Himachal : होटल, प्राइवेट अस्पताल और मॉल की बिजली हुई महंगी, ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लागू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Kalka-Shimla Train : 30 नवंबर तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ब्रिज नंबर-57 के पास ट्रैक की मरम्मत जारी

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 9 6
    Users Today : 16
    Total Users : 125096
    Total views : 245577
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.