Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज बालना में “प्रकृति संरक्षण एवं जैव विविधता जागरूकता” पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
    • हेडिंग: SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर Nathpa Jhakri Hydroelectric Station में मैराथन आयोजित
    • Shimla : एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन, छात्र विरोधी फैसले वापस लेने की मांग
    • रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 9 में से 7 वार्डों में जीत
    • Rampur Bushahr: DJ Nation SPORTS FEST 2026: कबड्डी प्रतियोगिता में Kohinoor Academy बनी चैंपियन
    • Lhep: लुहरी जल विद्युत परियोजना: प्रभावित परिवारों को विकल्प बदलने का अंतिम मौका, 15 जून तक करें आवेदन
    • Arki Hospital Case : पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मंत्री के ‘डेथ तो होनी ही है’ बयान पर हंगामा
    • कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : सैहब कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से घर-घर उठेगा कूड़ा, 10% वेतन बढ़ोतरी पर बनी सहमति

    शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मेयर के साथ समझौते के बाद 10% वेतन बढ़ोतरी, विशेष छुट्टियों और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली पर सहमति बनी। शुक्रवार से घर-घर कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    शिमला शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वेतन बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से हड़ताल पर बैठे सैहब कर्मचारियों ने गुरुवार को अपना आंदोलन समाप्त करने का एलान कर दिया। मेयर सुरेंद्र चौहान के साथ टाउन हॉल में हुई बैठक और लिखित समझौते के बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शहर में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा भी दोबारा शुरू हो जाएगी।

    हड़ताल समाप्त होने से पहले कर्मचारियों ने सुबह सीटीओ चौक पर प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे मेयर सुरेंद्र चौहान ने कर्मचारी प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखीं, जिन पर सकारात्मक सहमति बनी। लिखित समझौते के अनुसार कर्मचारियों को 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि, 15 दिन की विशेष छुट्टियां और 4-9-14 योजना का लाभ देने के प्रस्ताव को आगामी 4 जून को होने वाली AGM बैठक में रखा जाएगा। इस संबंध में कर्मचारियों को लिखित आश्वासन भी सौंपा गया है।

    बर्खास्त कर्मचारियों की होगी बहाली

    मेयर ने बुधवार को बर्खास्त किए गए 41 कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सभी कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौट सकेंगे। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि यदि 4 जून की AGM बैठक में तय मांगों पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी 5 जून से फिर हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह पहले से ही कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में थे और अब लिखित समझौते के माध्यम से भरोसा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 4 जून की बैठक में इस विषय पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा ।

    सात दिन से प्रभावित थी सफाई व्यवस्था

    SAHEB कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले सात दिनों से शहर में घर-घर कूड़ा संग्रहण बंद था। इससे कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए थे और सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं पर्यटक स्थलों की छवि पर भी असर पड़ रहा था। हालांकि नगर निगम की ओर से कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठाने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई थी। गुरुवार को निगम ने बड़े ट्रकों की मदद से कूड़ा उठाने का अभियान भी चलाया।हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार से घर-घर कूड़ा उठाने की सेवा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। इससे शहर में सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    #GarbageCollection #HimachalNews #himachalpradesh #MunicipalCorporation #SAHEBEmployees #SanitationWorkers #Shimla #ShimlaNews #StrikeEnds #SurendraChauhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन, छात्र विरोधी फैसले वापस लेने की मांग

    May 22, 2026

    रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 9 में से 7 वार्डों में जीत

    May 22, 2026

    Shimla : संजौली में 35 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 22, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा

    May 21, 2026

    Shimla : एस्मा के बावजूद हड़ताल पर गए, 37 सैहब कर्मी बर्खास्त, 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.