Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Arki Hospital Case : पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मंत्री के ‘डेथ तो होनी ही है’ बयान पर हंगामा

    सोलन के अर्की अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन 

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो के आधार पर लोग मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से अर्की अस्पताल में महिला की मौत को लेकर सवाल पूछा गया। मंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। हालांकि, कार्यक्रम के बाद की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि डेथ तो होनी ही है…। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

    पथरी के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी महिला की तबीयत

    जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भूमती के चुनाड़ी गांव निवासी 44 वर्षीय सीमा को पथरी की समस्या के चलते नागरिक चिकित्सालय अर्की में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर किया गया। महिला के पति हंसराज, भाई नित्यानंद और दामाद दिनेश शर्मा का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उनका शरीर नीला पड़ने लगा था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें समय रहते महिला की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी नहीं दी। उनका दावा है कि महिला को अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था और बाद में आईजीएमसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मृत्यु करीब दो घंटे पहले ही हो चुकी थी। इस जानकारी के बाद परिजनों में रोष फैल गया और उन्होंने उपचार प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    अस्पताल प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी

    विवाद बढ़ने के बाद नागरिक चिकित्सालय अर्की प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    #ArkiHospital #ArkiHospitalCase #HealthCare #HealthDepartment #HealthMinister #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalUpdates #HospitalNegligence #IGMCShimla #MedicalNegligence #ShimlaNews #SolanDistrict #SolanNews #TrendingNews #ViralVideo #WomanDeathCase
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleकर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह
    Next Article Lhep: लुहरी जल विद्युत परियोजना: प्रभावित परिवारों को विकल्प बदलने का अंतिम मौका, 15 जून तक करें आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Solan : बद्दी के भटोलीकलां में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 7 8
    Users Today : 59
    Total Users : 125978
    Total views : 246883
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.