Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: नशे के विरुद्ध नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, 10 दिन में पूरी करें संपत्ति की निशानदेही: उपायुक्त अनुपम कश्यप

शिमला में जिला स्तरीय एन-कॉर्ड समिति की बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने नशे के विरुद्ध अभियान की नियमित रिपोर्टिंग, नशा तस्करों की संपत्ति की 10 दिन में निशानदेही और ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप जिले में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिले में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों की समयबद्ध रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाए, ताकि अभियान की वास्तविक प्रगति सामने आ सके। उपायुक्त जिला स्तरीय एन-कॉर्ड (NCORD) समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी एसडीएम, डीएसपी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

10 दिन में पूरी करें नशा तस्करों की संपत्ति की निशानदेही

उपायुक्त ने सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों की संपत्तियों की निशानदेही से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा अगले 10 दिनों के भीतर किया जाए। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों की सूची सभी एसडीएम को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियों की जांच और कानूनी कार्रवाई बेहद प्रभावी साबित होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तथ्य आधारित होनी चाहिए।

ग्रामीण स्तर पर बढ़ाई जाए जनभागीदारी

अनुपम कश्यप ने सभी एसडीएम को पंचायत स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में नम्बरदार, प्रधान, उपप्रधान और अन्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित बैठकें स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हाल ही में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपनी पंचायतों को नशा मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प इस अभियान को नई दिशा देगा।

चौपाल और रोहड़ू में अफीम की खेती पर कार्रवाई

बैठक में जानकारी दी गई कि चौपाल उपमंडल में अफीम की खेती के तीन मामले सामने आए हैं, जिन पर आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं रोहड़ू उपमंडल में ड्रोन सर्वे के माध्यम से लगभग 3,500 अफीम के पौधे नष्ट किए गए हैं। इसके विपरीत रामपुर के तकलेच, सुंगरी और ननखड़ी क्षेत्रों में अब तक अफीम की खेती का कोई मामला सामने नहीं आया है।

स्कूलों और कॉलेजों में बढ़ाई जाए जागरूकता

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय और एसएसपी कार्यालय को भी भेजी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी समय-समय पर शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

वित्तीय जांच मजबूत करने पर जोर

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत आदतन अपराधियों की रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल लोगों की संपत्तियों की वित्तीय जांच को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एन-कॉर्ड से संबंधित प्रत्येक सूचना पर की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड और रिपोर्ट तैयार करना अनिवार्य बनाया जाए।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#AntiDrugCampaign #AnupamKashyap #DrugAwareness #DrugFreeHimachal #HimachalNews #himachalpradesh #NCORD #Shimla #ShimlaNews Police
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleCourt: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के दोषी पूर्व पंचायत प्रधान को 20 साल की सजा
Next Article Shimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण

June 30, 2026

Shimla: खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

June 30, 2026

Shimla : एचपीयू में शुरू होंगे ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक जैसे 4 नए कोर्स, DRDO के वैज्ञानिक कराएंगे PhD रिसर्च

June 28, 2026

Shimla : हिमाचल के 6 वॉलीबाल खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

June 27, 2026

Rampur Bushahr : काशापाट सड़क पर बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरने से मां-बेटे और चालक सहित छह की मौत

June 27, 2026

Shimla : हिमाचल के कार्यरत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, जानें अंतिम तिथि

June 26, 2026

HP High Court : हिमाचल राज्य सहकारी बैंक कर्मियों को बड़ी राहत, 4 साल की सेवा पर मिलेगा ACPS का लाभ

June 26, 2026

Apple Season 2026: बागवानों को निर्बाध सुविधाएं देने के लिए प्रशासन तैयार, फागू में बनेगा मुख्य कंट्रोल रूम

June 25, 2026

Shimla: रोहड़ू में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री ने जारी किए 1 करोड़ रुपये

June 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 6 5 9
Users Today : 203
Total Users : 113659
Total views : 226391
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.