Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: रामपुर महाविद्यालय में मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान का प्रेरणादायी व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिए

    गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एवं एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय पहुंचने पर मेजर जनरल एनएस चौहान स्वागत करते प्राध्यापक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में सोमवार को महाविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एवं एनसीसी (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। उनका महाविद्यालय आगमन पूरे संस्थान के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बना।

    महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रेरणादायी व्याख्यान में प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, उप-प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु, एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट मोहन सिंह, प्राध्यापक, कर्मचारी, बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा रामपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    रामपुर महाविद्यालय के सभागार में उपस्थित छात्र व अन्य

    अपने प्रेरक संबोधन में मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान ने जीवन के संघर्षों और भारतीय सेना में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने भारतीय सेना में आयोजित होने वाले बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (BPET) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, सहनशीलता और नेतृत्व क्षमता का भी परीक्षण है।

    उन्होंने अपने वक्तव्य में ओशो, जे. कृष्णमूर्ति, सद्गुरु, पी. वी. सिंधु और एलन मस्क के विचारों एवं जीवन-यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि महान उपलब्धियां केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि स्पष्ट सोच, आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की इच्छा, अनुशासन, नवाचार, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से प्राप्त होती हैं।

    उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने, असफलताओं से सीख लेने, नई सोच विकसित करने और अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रसेवा की भावना के साथ व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर भी बल दिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने मेजर जनरल चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय होता है, जब उसका पूर्व छात्र देश की सर्वोच्च संस्थाओं में उल्लेखनीय योगदान देने के बाद पुनः अपने महाविद्यालय लौटकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल चौहान का प्रेरक व्यक्तित्व और उनके अनुभव विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

    इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु तथा एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट मोहन सिंह ने भी उनका स्वागत किया और विद्यार्थियों से उनके प्रेरणादायी विचारों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

    व्याख्यान के बाद विद्यार्थियों ने मेजर जनरल चौहान से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। अंत में महाविद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्पद और अविस्मरणीय साबित हुआ।

    #ARBtimes #Education #GBPantCollege #himachalpradesh #IndianArmy #Inspiration #Leadership #MajorGeneralNarendraSinghChauhan #MotivationalLecture #Ncc #RamourNews #RampurBushahr #Students #Success
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi : कैंसर की सटीक पहचान करेगा AI: IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया BioFastNet मॉडल
    Next Article सुंदरनगर में बड़ा हादसा: भवाना चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 19 यात्री घायल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 1 2
    Users Today : 50
    Total Users : 125912
    Total views : 246785
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.