Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम

    HP Police Constable Recruitment 2026 : HPPSC ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में 734 पुरुष और महिला कांस्टेबल पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक ORA पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन। जानें फिजिकल और लिखित परीक्षा के नियम।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 10, 20262 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Police Constable (File Photo)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए खाकी वर्दी पहनने का सुनहरा अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 734 पदों को भरने के लिए 11 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। आज रात 12: 01 बजे से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। इस भर्ती के तहत पुरुष कांस्टेबल के 491 पद और महिला कांस्टेबल के 243 पद भरे जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग के ‘ऑनलाइन भर्ती आवेदन’ (ORA) पोर्टल पर जाकर 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।

    शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

    • योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, हिमाचल कोटे और आरक्षण का लाभ लेने के लिए ‘बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र’ होना आवश्यक है।

    • आयु सीमा: सामान्य और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आयु 18 से 25 वर्ष, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 18 से 28 वर्ष और होम गार्ड्स के लिए 18 से 29 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    चयन प्रक्रिया और शारीरिक परीक्षा के कड़े मानक

    भर्ती प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी, जिसमें सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

    • पुरुषों के लिए फिजिकल: 1500 मीटर दौड़ (5 मिनट 30 सेकंड में), 100 मीटर दौड़ (14 सेकंड में), 1.35 मीटर ऊंची कूद और 4 मीटर लंबी कूद।

    • महिलाओं के लिए फिजिकल: 800 मीटर दौड़ (3 मिनट 45 सेकंड में), 100 मीटर दौड़ (17 सेकंड में), 1.10 मीटर ऊंची कूद और 3 मीटर लंबी कूद।

    परीक्षा शुल्क और आकर्षक वेतनमान

    आयोग ने सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल सरकार के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-3 के तहत ₹20,000 से ₹64,000 प्रति माह का वेतनमान मिलेगा, जिसमें डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे। लिखित परीक्षा 90 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन) का प्रावधान भी रहेगा।

    #ARBtimes #EmploymentNews #HimachalGovtJobs #himachalpradesh #HPPoliceJobs2026 #HPPSCRecruitment #PoliceConstableVacancy #SarkariNaukri #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग
    Next Article Shimla : हिमाचल सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती के नए नियम लागू: अब 12वीं नहीं ग्रेजुएशन जरूरी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026
    View 2 Comments

    2 Comments

    1. Pingback: Shimla : हिमाचल सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती के नए नियम लागू: अब 12वीं नहीं ग्रेजुएशन जरूरी

    2. Pingback: Kangra : CU में Ph.D. एडमिशन का मौका: 29 विषयों की 263 सीटों के लिए आवेदन शुरू; 31 जुलाई है लास्ट डेट, जानें पूरी प्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: भद्राश गांव स्वच्छता अभियान: एसजेवीएनएल और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान

    September 22, 2025

    Kinnaur: किन्नौर जिला में शराब के ठेकों पर एमआरपी से अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

    January 9, 2026

    Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच

    April 27, 2026

    Lhep: लुहरी जल विद्युत परियोजना: प्रभावित परिवारों को विकल्प बदलने का अंतिम मौका, 15 जून तक करें आवेदन

    May 22, 2026

    Rampur Bushahr: एसजेवीएनएल 1500 मेगावाट में मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर सीटू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    July 22, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 7 7 4
    Users Today : 0
    Total Users : 129774
    Total views : 253109
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.