Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। 28 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को अनुमति मिलेगी। यात्रा तंगलिंग-मेलिंग खाता-गुफा मार्ग से ही संचालित होगी।
    Anil RazelBy Anil RazelJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  रिकांगपिओ  | आस्था और रोमांच से भरी प्रसिद्ध किन्नौर कैलाश यात्रा (Kinnaur Kailash Yatra ) 30 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यात्रा की अवधि पूरी तरह मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगी और जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। शनिवार को एसडीएम कल्पा एवं किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

    28 जुलाई से ऑनलाइन, 30 से ऑफलाइन पंजीकरण

    एसडीएम प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि Kinnaur Kailash Yatra को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण: 28 जुलाई से शुरू होगा जबकि 30 जुलाई से ऑफलाइन पंजीकरण भी किया जा सकेगा। प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना वैध पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक रैकी के दौरान मार्ग पर कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा देखा गया था, जिसके चलते पूर्व में यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था। 16 जुलाई को आई सुरक्षा टीम की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर रस्सियां, कैमरे और मार्ग मरम्मत के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

    👉 यह भी पढ़ें : Kinnaur Kailash: अगले आदेशों तक स्थगित हुई किन्नौर कैलाश यात्रा-2026, मार्ग पर ग्लेशियर और भारी चट्टानों से बढ़ा खतरा

    तंगलिंग मार्ग से होगी यात्रा, पड़ावों पर तैनात रहेगा मेडिकल स्टाफ

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि Kinnaur Kailash Yatra केवल तंगलिंग-मेलिंग खाता-गुफा मार्ग से ही संचालित होगी। यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पुलिस बल, होमगार्ड, चिकित्सकों, फार्मासिस्टों और आपदा प्रबंधन टीम की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी उचित प्रबंध किया गया है। यह पवित्र यात्रा लगभग 19 किलोमीटर के कठिन और सीधी चढ़ाई वाले पैदल ट्रैक पर होती है। किन्नौर कैलाश पर स्थित 72 फीट ऊंचे प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

    मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalTourism #KinnaurKailashYatra #KinnaurNews #KinnaurPolice #LordShiva
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मानसून का असर: 5 अगस्त तक बंद रहेंगी शिवालिक समेत 2 टॉय ट्रेनें
    Next Article Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी
    Anil Razel
    • Website

    अनिल राजेल ARB Times में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। जमीनी मुद्दों, जनसरोकारों और समसामयिक घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है। सटीक जानकारी, संतुलित दृष्टिकोण और सरल प्रस्तुति उनकी पत्रकारिता की पहचान है। वे पाठकों तक भरोसेमंद और प्रभावी खबरें पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 0 5 3
    Users Today : 77
    Total Users : 122053
    Total views : 240528
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.