Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 20
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Buahshr: एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत 15 स्थानीय युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए मिला प्रायोजन

    एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 से प्रभावित 15 स्थानीय युवक-युवतियों का हिमाचल के विभिन्न आईटीआई में तकनीकी प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर भी प्रदान किए गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    एसजेवीएन लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना “स्थानीय युवाओं हेतु तकनीकी शिक्षा योजना” के तहत लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 से प्रभावित परिवारों एवं परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के 15 युवक-युवतियों का शैक्षणिक सत्र 2026–27/28 के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रायोजन के लिए चयन किया गया है।

    योजना के अंतर्गत कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए थे। निर्धारित प्रावधानों तथा परियोजना को आवंटित सीटों के आधार पर 3 अगस्त 2026 को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) तथा सर्वेयर ट्रेडों में प्रवेश के लिए प्रायोजित किया गया है।

    मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश-पत्र (जॉइनिंग लेटर) प्रदान किए गए। इस अवसर पर लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 के परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूर्ण समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करें तथा अर्जित तकनीकी ज्ञान और कौशल का उपयोग अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करें।

    उन्होंने कहा कि एसजेवीएन की यह सीएसआर पहल स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष, आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

    #ARBtimes #CSR #CSRInitiative #Education #Employment #HimachalNews #himachalpradesh #HydroPower #ITITraining #LocalYouth #LuhriProject #RampurBushahr #SJVN #SkillDevelopment #TechnicalEducation #VocationalTraining
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
    Next Article दैनिक राशिफल 5 अगस्त 2026: जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

    September 15, 2026

    Rampur Bushahr: पारंपरिक और दलहन बीजों के संरक्षण को लेकर धारगौरा में जागरूकता शिविर

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr : पाटबंगला मैदान में खेलों के साथ रक्तदान, वन विभाग के खिलाड़ियों ने दिया मानवता का संदेश

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 4 4
    Users Today : 0
    Total Users : 123644
    Total views : 243185
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.