Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 24
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    रामपुर नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन के बाद अध्यक्ष करण शर्मा ने पिछले पांच वर्षों के आय-व्यय, टेंडर और विकास कार्यों की समीक्षा शुरू करवाई। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    करण शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर में अब पूर्व के पांच सालों में किए कामकाज की समीक्षा शुरू की जाएगी। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद परिषद की वित्तीय और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आय व्यय, विकास कार्यों, टेंडर प्रक्रिया, विभिन्न योजनाओं पर हुए खर्च और कार्यों की वर्तमान स्थिति से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि करण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों से पिछले पांच वर्षों के दौरान जारी किए गए टेंडरों और स्वीकृत विकास कार्यों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। इसमें प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत, वास्तविक खर्च, कार्य की प्रगति और वर्तमान स्थिति सहित अन्य संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं। परिषद के आय के स्रोतों और विभिन्न मदों में किए गए व्यय की भी समीक्षा की जाएगी।

    इसका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अध्यक्ष के मुताबिक, रिकॉर्ड की जांच के बाद यह सामने आएगा कि पिछले कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं और विकास कार्यों को किस तरह लागू किया गया तथा किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

    गड़बड़ी मिली तो होगी नियमानुसार कार्रवाई

    करण शर्मा ने कहा कि यदि रिकॉर्ड की समीक्षा के दौरान वित्तीय अनियमितता, नियमों की अनदेखी या किसी अन्य गंभीर खामी का पता चलता है तो संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कामकाज में किसी भी तरह की अनियमितता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी मामलों की जांच उपलब्ध रिकॉर्ड और निर्धारित नियमों के आधार पर की जाएगी।

    विकास कार्यों की प्राथमिकताएं होंगी तय

    अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि नई परिषद का प्रमुख लक्ष्य शहर में विकास कार्यों को गति देना और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। इसके लिए सबसे पहले पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति को समझना जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि किन योजनाओं पर कितना खर्च हुआ, कौन से कार्य पूरे हो चुके हैं, कौन से लंबित हैं और किन कार्यों की गुणवत्ता या रखरखाव को लेकर सुधार की आवश्यकता है। समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर आने वाले समय में नगर परिषद के विकास की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।

    नई परिषद के सामने अब शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों की गति और वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। ऐसे में पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड की समीक्षा को नगर परिषद के आगामी कामकाज की दिशा तय करने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है।

    #ARBtimes #HimachalNews #KaranSharma #localnews #RampurBushahr #RamPurNews #करणशर्मा #नगरपरिषद #रामपुरनगरपरिषद #रामपुरबुशहर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAccident: चंबा में निजी बस हादसा: सात लोगों की मौत, 11 घायल; छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर
    Next Article Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: 28 मुख्यमंत्री काशापाट में, जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह, बढ़ती महंगाई से पेंशनर्स की बढ़ी परेशानी

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बायल गांव में चलाया सफाई अभियान

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 0 1 8
    Users Today : 102
    Total Users : 124018
    Total views : 243910
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.