Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    Drug Alert : सीडीएसएससीओ (CDSCO) की जांच में हिमाचल की 83 और देशभर की 239 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में बनी 52 दवाएं शामिल हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 22, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन

    केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जुलाई महीने की रिपोर्ट (Drug Alert) में बड़ा खुलासा हुआ है। देशभर में कुल 239 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे (Not of Standard Quality ) हैं, जिनमें से अकेले हिमाचल प्रदेश में निर्मित 83 दवाएं शामिल हैं। यानी देश भर में फेल हुए कुल सैंपलों में से लगभग एक-तिहाई दवाएं हिमाचल के दवा उद्योगों में बनी हैं। हिमाचल में फेल हुए 83 सैंपलों में से करीब 50 दवाएं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) इंडस्ट्रियल एरिया में बनी हैं। इससे एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बीबीएन में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा जांच पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    किन-किन बीमारियों की दवाएं हुईं फेल?

    • एंटीबायोटिक (Antibiotics): बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में प्रयुक्त एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin), एमोक्सिसिलिन-पोटेशियम क्लैवुलनेट, सेफिक्सिम, सेफपोडोक्सिम, ऑफ्लॉक्सासिन और एजिथ्रोमाइसिन के कई बैच फेल पाए गए हैं।

    • हार्ट, बीपी और डायबिटीज: ब्लड क्लॉट और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली क्लोपिडोग्रेल-एस्पिरिन, एटोरवास्टेटिन और कार्वेडिलोल जैसी हार्ट मेडिसिन के अलावा शुगर की ग्लिक्लाजाइड (Gliclazide) के सैंपल भी मानकों पर विफल रहे।

    • विटामिन, कैल्शियम और एनीमिया: खून की कमी दूर करने वाली फेरस एस्कॉर्बेट व फोलिक एसिड गोलियों के अलावा कैल्शियम-विटामिन D3, मिथाइलकोबालामिन और जिंक कॉम्बिनेशन की दवाएं एनएसक्यू (NSQ) पाई गईं।

    • इंजेक्शन और क्रीम-जेल: त्वचा रोगों की बेटामेथासोन वैलेरेट ऑइंटमेंट और क्लोरहेक्सिडिन क्रीम में एक्टिव ड्रग की मात्रा मानक से काफी कम पाई गई। वहीं, कंपाउंड सोडियम लैक्टेट इंजेक्शन के दो बैच स्टेरिलिटी (Sterility) टेस्ट में फेल हुए।

    👉 यह भी पढ़ें : Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

    इन औद्योगिक क्षेत्रों में बनी थीं दवाएं

    हिमाचल प्रदेश के जिन प्रमुख फार्मा क्लस्टरों से ये सैंपल लिए गए थे, उनमें बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, पांवटा साहिब, कालाअंब, मोगीनंद, मैहतपुर, बाथू-हरोली, नूरपुर, संसारपुर टैरेस, कुमारहट्टी और सुबाथू शामिल हैं।

    बाजार से वापस मंगाए जाएंगे फेल बैच

    स्टेट ड्रग कंट्रोलर (State Drug Controller) डॉ. मनीष कपूर के अनुसार, सीडीएसएससीओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित कंपनियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संबंधित दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए बैचों के पूरे स्टॉक को बाजार से तुरंत वापस (Recall) मंगाने के निर्देश दिए गए हैं।

    #ARBtimes #BaddiNews #BBNPharma #CDSCO #DrugAlert #HimachalNews #PharmaNews #SubstandardDrugs
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    Next Article Shimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 6 4
    Users Today : 2
    Total Users : 125864
    Total views : 246719
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.