Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    BJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता

    भाजपा ग्राम केंद्र नरैन की बैठक में नरैन-ब्रांडली और बरदाश-ब्रांडली सड़क की बदहाली, जल निकासी और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि न मिलने का मुद्दा उठा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ग्राम केंद्र भाजपा नरैण में आयाेजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    भाजपा ग्राम केंद्र नरैन की बैठक ग्राम केंद्र अध्यक्ष कुलवंत राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक एवं जनसमस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क मार्गों की खराब स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। वहीं, नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी लोगों की निजी जमीनों में जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नरैन पंचायत के मुख्य मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई।

    बैठक में कहा गया कि पिछली बरसात के दौरान ब्रांडली वार्ड में जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा था, उन्हें सरकार की ओर से 8 लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकांश प्रभावित परिवारों को अब तक अपेक्षित सहायता नहीं मिल पाई है। कुछ प्रभावित परिवारों को मात्र 1.30 लाख रुपये की राशि मिलने पर भी कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।

    भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए छोटे संपर्क मार्गों को आगे विकसित करने के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक से ग्रामीण क्षेत्रों की इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने की मांग की।

    इस अवसर पर लोकसभा सांसद कंगना रनौत की ओर से भेजी गई पोषण किटों का भी वितरण किया गया।

    बैठक में ग्राम पंचायत नरैन की प्रधान अनु पोंड, पूर्व प्रधान शिवराम, राजाराम, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कुलवंत राजा, राजेंद्र ठाकुर, विपिन, चंदन, सुंदरलाल, लेखराज, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, जवाहरलाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #कंगनारनौत #ग्रामीणसमस्या #नरैन #ब्रांदली #भद्राश #भाजपा #रामपुरबुशहर #विकासकार्य #विक्रमादित्यसिंह #सड़कसमस्या #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात
    Next Article Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा

    September 27, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 8 3
    Users Today : 21
    Total Users : 125883
    Total views : 246746
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.