Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    रामपुर में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में लंबित वित्तीय लाभों को लेकर सरकार पर रोष जताया गया। पेंशनरों ने मांगें पूरी न होने पर 2027 में सहयोग नहीं करने की चेतावनी दी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में उपस्थित सेवानिवृत कर्मचारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय लाभों को लेकर बुधवार को पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक आयोजित हुई। संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताते हुए लंबित देय राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार को उनके सहयोग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

    अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभ और अन्य जायज मांगों के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आर्थिक संकट और फंड की कमी का हवाला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य कार्यों और नियुक्तियों के लिए धन खर्च कर रही है, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित लाभ जारी करने के मामले में आर्थिक संकट का तर्क दिया जा रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों सहित अन्य मदों में सरकार धन खर्च कर रही है, जबकि पेंशनरों को उनके हक के लाभ के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से सरकार लगातार पेंशनरों की मांगों के समाधान का आश्वासन देती आ रही है। आपदा के दौरान पेंशनरों ने सरकार की आर्थिक परिस्थितियों को समझते हुए सहयोग किया, लेकिन अब लंबे समय बाद भी उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

    सुदामा राम मेहता ने कहा कि सरकार के पास अब करीब डेढ़ वर्ष का समय है। इस अवधि में यदि पेंशनरों की लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार को पेंशनरों से सहयोग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने हक के लाभ प्राप्त किए बिना ही दुनिया से विदा हो चुके हैं।

    बैठक में पेंशनरों ने कहा कि 15 अगस्त को सरकार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए की गई घोषणाओं से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें जो मिला, वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। पेंशनरों ने कहा कि उनकी प्रमुख लंबित मांगों का समाधान किए बिना ऐसे कदमों से उन्हें कोई खास राहत नहीं मिली है।

    पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की। बैठक में महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा, बीआर भंडारी, दीवान चौहान, मोहन लाल सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

    #2027चुनाव #ARBtimes #himachalpradesh #Pensioners #Rampur #पेंशनर #पेंशनरकल्याणसंघ #पेंशनरमांगें #पेंशनरसमस्या #रामपुर #लंबितवित्तीयलाभ #सरकार #सेवानिवृत्तकर्मचारी #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRohru: पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर
    Next Article Rampur Bushahr: स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 0 9 1
    Users Today : 3
    Total Users : 126091
    Total views : 247061
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.