Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

    रामपुर जोन में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें चार ब्लॉकों के करीब 150 शिक्षकों ने भाग लिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 27, 2026Updated:August 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में ऑनलाईन उपस्थित शिक्षक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) तथा समग्र शिक्षा, जिला शिमला (डाइट शामलाघाट) के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय ऑनलाइन ‘हेल्थ एंड वैलनेस एंबेसडर’ (एचडब्ल्यूए) प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। 20 से 26 अगस्त तक आयोजित इस प्रशिक्षण में रामपुर जोन के रामपुर, सराहन, कुमारसैन और ननखरी ब्लॉक के करीब 150 शिक्षकों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण का संचालन जोनल समन्वयक एवं  प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। रिसोर्स पर्सन जगदेव शर्मा और कुलविंदर वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान समन्वय और तकनीकी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली।

    छह दिनों में शिक्षकों को 12 प्रमुख मॉड्यूल की जानकारी दी गई। इनमें स्वस्थ विकास, भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक संबंध, मूल्य एवं जिम्मेदार नागरिकता, लैंगिक समानता, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, नशे की रोकथाम एवं प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली, प्रजनन स्वास्थ्य एवं एचआईवी से बचाव, हिंसा एवं चोटों से सुरक्षा, इंटरनेट-गैजेट्स एवं मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एमआइएस शामिल रहे।

    प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न रिसोर्स पर्सन ने विषयवार सत्र लेकर शिक्षकों को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों में जीवन कौशल विकसित करने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर भी चर्चा की गई।

    समापन अवसर पर जोनल समन्वयक एवं प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षक विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। प्रशिक्षित शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और जीवन कौशल के प्रति जागरूक करेंगे।

    कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों, रिसोर्स पर्सन तथा डाइट शिमला का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

    #ARBtimes #DIETShimla #EducationNews #HealthAndWellnessAmbassador #HealthEducation #himachalpradesh #LifeSkills #NHM #Rampur #RampurBushahr #SamagraShiksha #SchoolHealthAndWellness #Shimla #TeacherTraining #TeacherWorkshop
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग
    Next Article Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    August 27, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    August 27, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    SFI: फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर SFI का प्रदर्शन, सीएम और वीसी का पुतला फूंका

    August 25, 2026

    एसपीयू मंडी में बीएड की 300 खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को

    August 25, 2026

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 गुना बढ़ाया पंजीकरण शुल्क, लेट फीस भी 100 से बढ़कर 500 रुपये हुई

    August 25, 2026

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

    August 19, 2026

    HPU: एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज

    August 19, 2026

    HPU: एसएफआई का एचपीयू में प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और एससीए चुनाव बहाल करने की मांग

    August 19, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में POSH, एंटी-रैगिंग, स्वास्थ्य एवं जेंडर जागरूकता कार्यक्रम

    August 19, 2026

    Education: वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय वेबिनार संपन्न

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 9 0 5
    Users Today : 229
    Total Users : 120905
    Total views : 238407
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.