Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डुढालटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता की। शिविर में करीब 250 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां और ब्लड टेस्ट की सुविधा दी गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    टूटू विकास खंड में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है।

    विक्रमादित्य सिंह ने यह बात जिला शिमला के टूटू विकास खंड की ग्राम पंचायत डुढालटी स्थित पंचायत घर में लायंस क्लब शिमला और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और इसे समाजसेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

    शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा तथा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में 3 हजार करोड़ रुपये के उपकरणों पर होगा व्यय

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे प्रदेशवासियों को बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं मिलेंगी।

    उन्होंने कहा कि चमियाना अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जहां यह उपचार करीब 30 से 50 हजार रुपये में किया जा रहा है। निजी अस्पतालों में इसी प्रकार की सर्जरी के लिए पांच लाख रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं।

    उन्होंने बताया कि अस्पतालों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना भी जल्द लागू करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

    बनूटी क्षेत्र में विकास कार्य प्रगति पर

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बनूटी क्षेत्र टूटू विकास खंड के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए।

    उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए। ऐसे शिविरों से लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ ही समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सेवा में कार्यरत एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

    250 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

    निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ-साथ ब्लड टेस्ट भी किए गए।

    दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला से पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। टीम में नेत्र रोग, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग, सर्जरी और त्वचा रोग विशेषज्ञ शामिल रहे।

    लोक निर्माण मंत्री ने शिविर में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं, लायंस क्लब शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने मंत्री का हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत डुढालटी की प्रधान नीलम, उपप्रधान एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, खंड विकास अधिकारी टूटू बृजेश, लायंस क्लब शिमला के अध्यक्ष ओपी मेहता, उपाध्यक्ष सीएल सांख्यान, सचिव दलीप शर्मा, खजांची प्रोफेसर केसी शर्मा, क्षेत्र नेता मनमोहन वर्मा, जोन चेयरपर्सन गोपाल कृष्ण वैद्य, क्लब के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

    #ARBtimes #Dudhalti #FreeHealthCamp #HealthCamp #HealthCare #HealthFacilities #HimachalNews #himachalpradesh #Shimla #ShimlaRural #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
    Next Article Shimla: संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 7 8
    Users Today : 52
    Total Users : 126278
    Total views : 247335
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.