Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Accident: रामपुर बस हादसा: दो की मौत, 21 घायल, प्रशासन ने बांटी राहत राशि

    रामपुर-सनेई बस हादसे के बाद भाजपा नेता कौल नेगी ने खनेरी अस्पताल में घायलों का हाल जाना। एचआरटीसी प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए नई सुरक्षित बसें देने की मांग की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 9, 2026Updated:October 9, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के सनेई कराड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हुई रामपुर डिपो की बस

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के समीप राय सरन (कराड़ी) में शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस HP-06A-5159 बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक वंश और श्याम लाल की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हुए। हादसे के बाद घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की गई।

    सनेई हादसे के घायलों कुशलक्षेम जानने पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा

    जानकारी के अनुसार, बस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सनेई से रामपुर की ओर आ रही थी। राय सरन (कराड़ी) के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। बस नीचे बनी गौशाला के ऊपर जाकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

    मृतक की पहचान वंश पुत्र सुरेंद्र, निवासी कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। उसकी उम्र 20 वर्ष थी। जबकि दूसरे मृतक की पहचान श्याम लाल — पुत्र तोती राम, निवासी जगुनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं तीन घायलों को शिमला रैफर करने की सूचना है।

    घायलों के नाम और राहत राशि का विवरण

    प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई राहत सूची में दर्ज विवरण के अनुसार घायलों के नाम, पते और सहायता राशि निम्नलिखित हैं:

    महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा खनेरी परिसर में उपाचाराधीन सनेई हादसे के घायल
    1. पवन कुमार (बस चालक) — पुत्र लेख राम, गांव व डाकघर कुटला, तहसील नैना देवी, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    2. सेवा राम — पुत्र मोहन लाल, निवासी जगुनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    3. पदम दास — पुत्र मीर दास, निवासी कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 5,000 रुपये।
    4. सुमित्रा — पत्नी अशोक, निवासी थाना, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    5. खुशी — पत्नी विपिन कुमार, निवासी थाचवा, डाकघर रामपुर, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    6. गोपाल दास — पुत्र गुरदास, निवासी जगुनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    7. हेमलता — पत्नी केहर सिंह, निवासी कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    8. संतोष कुमार (बस परिचालक) — गांव व डाकघर तरोण, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर। राहत राशि: उपलब्ध सूची में दर्ज नहीं है।
    9. मोहम्मद वाजिद — पुत्र नईम, निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    10. कुमारी अनाया — पुत्री विपिन सिंह, निवासी थाचवा, डाकघर रामपुर, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू। राहत राशि: 2,000 रुपये।
    11. भगवान सहाय — पुत्र काहन सिंह, निवासी जगुनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    12. कुमारी गुंजन — पुत्री श्याम लाल, निवासी हलोग, डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 5,000 रुपये।
    13. अविनाश — पुत्र लायक राम, निवासी थाना, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    14. राकेश कुमार — पुत्र सीता राम, निवासी कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    15. पूनम — पत्नी अविनाश, निवासी थाना, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    16. कतला देवी — पत्नी राकेश कुमार, निवासी सनैई, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    17. प्रताप हुडन — पुत्र कृष्ण लाल कुमार, निवासी सनैई, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 5,000 रुपये।
    18. पुष्पा देवी — पत्नी कौल राम कुमार, निवासी जगुनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 5,000 रुपये।
    19. मोहम्मद सईद — पुत्र तौफिक, निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। राहत राशि: 3,000 रुपये।
    20. रितिका — पत्नी करा, निवासी जगुनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 5,000 रुपये।
    21. कुमारी सान्वी — पुत्री करण, निवासी जगुनी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला। राहत राशि: 3,000 रुपये।

    निगम ने जांच के लिए भेजी टीम

    एचआरटीसी शिमला के अधिकारी देवा सैन नेगी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस की हालत खराब नहीं थी और पूरी मैकेनिकल जांच के बाद ही उसे रूट पर भेजा गया था। उन्होंने हादसे में युवक की मौत पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए निगम की टीम मौके पर भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

    सनेई हादसे के घायलों से मिलते भाजपा नेगी कौल सिंह नेगी

    खनेरी अस्पताल पहुंचकर कौल नेगी ने जाना घायलों का हाल, एचआरटीसी पर उठाए सवाल

    रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल नेगी ने खनेरी अस्पताल पहुंचकर रामपुर-सनेई बस हादसे में घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने युवक की मौत पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    कौल नेगी ने आरोप लगाया कि रामपुर डिपो में खटारा बसों के संचालन से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि दुर्घटनाग्रस्त बस 12-13 साल पुरानी थी। उन्होंने सरकार से रामपुर डिपो को नई सुरक्षित बसें उपलब्ध करवाने, हादसे की जांच कराने तथा मृतक के परिवार और घायलों को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की।

     

    #ARBtimes #HimachalNews #HRTC #ShimlaNews #एचआरटीसी #कौलनेगी #खनेरीअस्पताल #नईबसोंकीमांग #बसहादसा #भाजपा #रामपुरबसहादसा #रामपुरबुशहर #सनेईबसदुर्घटना #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना
    Next Article Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    Crime: रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026

    Crime: सुन्नी के ओगली में पिता-पुत्री की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत, सतलुज से मिले दोनों के शव

    September 25, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 6 7
    Users Today : 48
    Total Users : 125967
    Total views : 246869
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.