Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती का अवसर है। मासिक वेतन 1100 से 1300 दिरहम तक है। आईटीआई या डिप्लोमा धारक 14 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर को होंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रोजगार पाने का अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी, शिमला प्रवीन नगराईक के अनुसार, भर्ती यूएई की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी के लिए मुंबई की भर्ती एजेंसी एसीएमई एंटरप्राइजेज के माध्यम से की जाएगी। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे।

    1,300 दिरहम तक वेतन और आवास की सुविधा

    चयनित युवाओं को कम से कम दो वर्ष के अनुबंध पर नौकरी दी जाएगी। पदों के अनुसार मासिक वेतन 1,100 से 1,300 यूएई दिरहम निर्धारित किया गया है। कर्मचारियों को नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त निःशुल्क भोजन अथवा भोजन भत्ता, आवास और परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वीजा का प्रबंध नियोक्ता करेगा। नौकरी की शर्तों में प्रतिवर्ष एक माह का सवेतन अवकाश और हवाई टिकट के लिए सालाना 2,700 दिरहम का भत्ता भी शामिल है।

    ITI और डिप्लोमा धारक कर सकते हैं आवेदन

    इलेक्ट्रीशियन या फिटर ट्रेड में आईटीआई अथवा डिप्लोमा प्राप्त युवा इन पदों के लिए पात्र हैं। नए उम्मीदवारों के साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। जिन युवाओं के पास अभी पासपोर्ट नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर उन्हें सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना होगा।

    चयनित उम्मीदवारों को देना होगा सेवा शुल्क

    भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये सेवा शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 35,400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा चिकित्सा जांच के लिए 1,500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।

     

    #ARBtimes #DiplomaJobs #ElectricianJobs #EmploymentNews #FitterJobs #HimachalJobs #HimachalNews #himachalpradesh #ITIJobs #JobVacancy2026 #OverseasJobs #ShimlaNews #UAEJobs
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी
    Next Article Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 0 3 9
    Users Today : 55
    Total Users : 126039
    Total views : 246994
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.