Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    बिलासपुर के केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने तनावमुक्त रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एआई, रोबोटिक्स, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और जीवन कौशल पर चर्चा हुई। मंत्री ने खेल सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बिलासपुर के केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में बच्चों से संवाद करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत : डीपीआरओ

    घुमारवीं (बिलासपुर) | तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल सामग्री भी प्रदान की।

    मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के साथ-साथ व्यवहार और जीवन कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे वे हर परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए बेहतर निर्णय ले सकेंगे। संवाद के दौरान धर्माणी ने विद्यार्थियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक और आधुनिक तकनीकी विकास से जुड़े विषयों पर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना जरूरी है। विद्यार्थियों को देश और दुनिया की बदलती जरूरतों को समझने, अपनी सोच व्यापक बनाने तथा नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण पर दी जानकारी

    मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे पहली बार विधायक बने थे, तब उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष बिलासपुर जिले में केंद्रीय विद्यालय न होने का विषय उठाया था। उनके प्रयासों के बाद केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में पहल हुई। उन्होंने बताया कि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया में समय लगने के कारण विद्यालय का अपना भवन अभी तक नहीं बन पाया है। अब जमीन शिक्षा विभाग के नाम हो चुकी है और सरकार इसे केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर उपलब्ध करवा रही है, ताकि स्थायी परिसर के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय फिलहाल गर्ल्स स्कूल के भवन में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। यहां सुरक्षा और पर्याप्त स्थान से जुड़ी कुछ कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।

    प्रयोगशाला और खेल मैदान की सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश

    विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान प्लस वन की पढ़ाई, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब के उपयोग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं और खेल मैदान की सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी। मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्यालय के खेल मैदान में विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय को खेल सामग्री भी प्रदान की, ताकि विद्यार्थी खेल गतिविधियों में अधिक सक्रियता से भाग ले सकें।

    मोरसिंघी खेल छात्रावास का भ्रमण करवाने का आश्वासन

    विद्यार्थियों ने मोरसिंघी स्थित खेल छात्रावास का भ्रमण करवाने की मांग भी रखी। इस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के आने-जाने और खानपान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रावास के भ्रमण से विद्यार्थियों को वहां प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत करने और उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। वे खिलाड़ियों की दिनचर्या, अनुशासन, समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम को नजदीक से समझ सकेंगे। राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थियों की क्षमता के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण और अनुकूल व्यवस्था उपलब्ध करवाना सरकार, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उचित अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन मिलने पर विद्यार्थी अपनी क्षमता से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और जीवन में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। ऐसे संवाद का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना नहीं, बल्कि बच्चों की सोच विकसित करना और उन्हें समाज, देश तथा दुनिया की बदलती जरूरतों से परिचित करवाना भी है।

    #ARBtimes #ArtificialIntelligence #BilaspurNews #EnvironmentalProtection #GhumarwinNews #HimachalNews #KendriyaVidyalayaGhumarwin #MorsinghiSportsHostel #RajeshDharmani #Robotics #StudentInteraction #TechnicalEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान
    Next Article HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 7 7
    Users Today : 51
    Total Users : 126277
    Total views : 247332
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.