Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    हिमाचल प्रदेश के रामपुर वन मंडल में वन विभाग की आरआरटी टीम ने एक सप्ताह में दो काले भालुओं को पिंजरों में पकड़ा। अब तक 11 भालू पकड़े जा चुके हैं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 9, 2026Updated:November 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    वन विभाग रामपुर द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद भालू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के नोग वैली में काले भालुओं के बढ़ते आतंक के बीच वन विभाग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में बनी दहशत के बीच विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने महज एक सप्ताह के दौरान दो भालुओं को पिंजरों में कैद किया है। इनमें एक भालू का बच्चा और एक मादा भालू शामिल है। इस उपलब्धि के साथ रामपुर प्रदेश का ऐसा पहला क्षेत्र बन गया है, जहां पिंजरों की मदद से भालुओं को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अभी तक इस तरह की सफलता सामने नहीं आई है। रामपुर में अब तक 11 भालुओं को पिंजरों में पकड़ा जा चुका है।

    वन विभाग रामपुर की आरआरटीम के सदस्य

    नोग वैली में पिछले कुछ समय से भालुओं की आवाजाही ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी। बीते सप्ताह बेसड़ी और धार गांव में भालुओं ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुरुष और एक महिला को हमला कर घायल कर दिया। पहली घटना 3 नवंबर को बेसड़ी में हुई, जबकि 6 नवंबर को धार गांव में महिला पर भालू ने हमला किया। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था। लोगों को खेतों और आसपास के जंगलों में जाने के साथ ही रोजमर्रा के कामकाज के दौरान भी खतरा महसूस होने लगा था।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीसीएफ सीपी ताशलीदार के निर्देश पर डीएफओ रामपुर गुर हर्ष सिंह ने विभागीय टीम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद आरआरटी ने प्रभावित गांवों के आसपास भालुओं की गतिविधियों का जायजा लेकर निगरानी और गश्त बढ़ाई। साथ ही उन स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां भालुओं की आवाजाही अधिक देखी जा रही थी। इन्हीं संवेदनशील स्थानों पर पिंजरे लगाए गए।

    इस अभियान में रविवार को टीम को पहली कामयाबी मिली, जब धार गांव के नजदीक लगाए गए पिंजरे में भालू का बच्चा फंस गया। इसके अगले दिन सोमवार सुबह एक मादा भालू भी पिंजरे में कैद हो गई। लगातार दो दिनों में मिली इस सफलता से वन विभाग की टीम का अभियान प्रभावी साबित हुआ है।

    रामपुर वन मंडल में भालुओं को पकड़ने के लिए आरआरटी की ओर से की जा रही कार्रवाई अब तक प्रदेश में एक मिसाल बनकर सामने आई है। एक सप्ताह में दो और अब तक कुल 11 भालुओं को पकड़ना विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, इन कार्रवाइयों से नोग वैली के प्रभावित गांवों के लोगों को भी कुछ राहत मिली है।

    #ARBtimes #ARBtimesNews #BearAttack #BearCaptured #BearRescue #Besri #DharVillage #ForestDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #NogValley #RampurBushahr #RamPurNews #RRTTeam #WildlifeRescue
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleGambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद
    Next Article Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    RHPS: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    Rampur News : एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम, जन अधिकार मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: नेपाल भागने की फिराक में थी मुख्य महिला तस्कर आशा देवी गिरफ्तार

    April 17, 2025

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Himachal Pradesh : अंग्रेजी शराब के दाम बढ़े, प्रति बोतल 200 रुपये की बढ़ोतरी

    April 3, 2025

    HPRCA JBT Recruitment 2026: जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 13 से 16 जून तक होगा CBT Test

    May 30, 2026

    Shimla : राष्ट्रपति दौरे की तैयारियां तेज, संजौली-ढली में सड़क होगी खाली

    April 30, 2025

    Rampur Bushahr: नोगली बाजार से वाटर कूलर चोरी, रामपुर थाना में मामला दर्ज, जांच जारी

    February 18, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 7 9
    Users Today : 30
    Total Users : 128579
    Total views : 251252
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.