Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    हिमाचल के ऊना जिले के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। थार की चपेट में आने से दंपती की मौत, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई क्रॉस FIR।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में थार गाड़ी की चपेट में आने से ओंकार सिंह और उनकी पत्नी बीना देवी की मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर सदर थाना ऊना में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।

    पुलिस के अनुसार, घटना 8 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। एक पक्ष की ओर से ओंकार सिंह के पिता अजमेर सिंह (62) ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली की रात उनका परिवार घर के मुख्य गेट के बाहर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला जरनैल सिंह उर्फ जैला अपने बेटे केशव के साथ थार गाड़ी में वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद जरनैल सिंह ने तेज रफ्तार से थार गाड़ी परिवार के सदस्यों पर चढ़ा दी।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन चालक ने गाड़ी को बार-बार उनकी ओर मोड़ा। इस दौरान उनका बेटा ओंकार सिंह, बहू बीना देवी और पत्नी सुषमा गाड़ी की चपेट में आकर नीचे गिर गए। इस घटना में ओंकार सिंह और बीना देवी की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

    दूसरे पक्ष ने दराट से हमला करने का लगाया आरोप

    वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जरनैल सिंह के 15 वर्षीय बेटे केशव ठाकुर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि दिवाली की रात उनका परिवार घर के आंगन में पटाखे जला रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ओंकार सिंह और उनके परिवार के सदस्य घर के बाहर से गाली-गलौज करने लगे।

    केशव के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे परमजीत हाथ में दराट लेकर उनके घर के गेट पर पहुंचा। उसके साथ फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर सिंह और ओंकार सिंह भी मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परमजीत ने दराट से उसके सिर पर वार किया, जबकि ओंकार सिंह ने उसके पिता जरनैल सिंह के सिर पर दराट से हमला किया। शिकायत में अन्य लोगों पर भी लात-घूंसों से मारपीट करने और घर के गेट पर लगी लाइटें तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं।

    फिलहाल, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    #ARBtimes #BadoliVillage #CrimeNews #DiwaliClash #HimachalNews #himachalpradesh #TharAccident #UnaCrime #UnaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleForest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Shimla: 915 ग्राम अफीम मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में

    October 31, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    Rohru Police Action : चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर बड़ा प्रहार, 5 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त

    October 28, 2026

    Shimla News : शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 257 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार

    October 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: रामपुर के पदम स्कूल को मिला सीबीएसई का दर्जा, सत्र 2026-27 से होगी सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई

    December 10, 2025

    chamba: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चम्बा और कांगड़ा जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, राहत कार्यों को गति देने के निर्देश

    August 30, 2025

    Aaj Ka Rashifal : मंगल का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य और अचूक उपाय

    June 20, 2026

    Shimla : ऑपरेशन सिंदूर और सेना के सम्मान में शिमला बार एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा

    May 20, 2025

    दैनिक राशिफल 12 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    February 12, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन, 11 सितंबर को होंगे जिला स्तरीय चुनाव

    August 25, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 7 7
    Users Today : 28
    Total Users : 128577
    Total views : 251246
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.