Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    रामपुर बुशहर के पशाड़ा कैंची के पास सोमवार तड़के कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जिगोचा गांव के तीन लोगों की मौत, जबकि दो घायल हुए। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार जारी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    पशाडा कैंची में हुए हादसे का घायल युवक व साथ में तीमारदार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल के पशाड़ा कैंची के समीप सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब दो से तीन बजे के बीच पेश आया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांचों युवक शादी समारोह में फेरा डालने के बाद वाहन में सवार होकर अपने घर सरला परोग की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पशाड़ा कैंची के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

    मृतकों की पहचान रामानंद (55) पुत्र कालूराम, ओम प्रकाश (40) पुत्र मान दास और हरमेंद्र (37) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र के रूप में हुई है। तीनों गांव जिगोचा, डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के निवासी थे।

    वहीं, हादसे में राकेश (40) पुत्र कुंभ दास और रविंद्र (38) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र निवासी गांव जिगोचा घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक ही गांव के तीन लोगों की असामयिक मौत से जिगोचा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    #ARBtimes #ARBtimesNews #BreakingNews #CarAccident #HimachalNews #Jigocha #KhaneriHospital #PashadaKainchi #RampurAccident #RampurBushahr #RamPurNews #RoadAccident #ShimlaNews #ThreeDead #TwoInjured
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: रामपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

    March 19, 2026

    Himachal : शिमला के चक्कर में साईं बाबा मंदिर में चोरी, चांदी का सिंहासन चुराया

    March 4, 2025

    Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच

    March 22, 2026

    SFI: बस सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई ने एचआरटीसी रामपुर के आरएम कार्यालय का किया घेराव

    July 28, 2026

    Shimla Summerhill Accident: खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

    April 15, 2026

    IPL Schedule : 22 मार्च से शुरू होगा 18वां संस्करण, केकेआर और आरबीसी में पहला मैच

    February 16, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 9 1
    Users Today : 23
    Total Users : 128991
    Total views : 251909
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.