Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    शिमला पुलिस ने नाभाबार और शोघी में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। करीब 15 ग्राम चिट्टा बरामद, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    शिमला पुलिस द्वारा दो अलग अलग मामलों में चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार युवक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में करीब 15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    नाभाबार में तीन युवकों से 6 ग्राम चिट्टा बरामद

    पहले मामले में पुलिस थाना ईस्ट शिमला की टीम नाभाबार स्थित स्टोक्स भवन लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सड़क किनारे तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में तीनों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

    पुलिस ने इस मामले में संजू , सूरज तथा अर्जुन निवासी संजौली, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस संबंध में पुलिस थाना ईस्ट शिमला में 15 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 110/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।

    शोघी में पिकअप से 9 ग्राम चिट्टा बरामद

    दूसरे मामले में स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर छिपाए गए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से करीब 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

    पुलिस जांच में इस मामले में साहिल सूद, निवासी संजौली, शिमला तथा साहिल ठाकुर  निवासी कोटी, जिला शिमला की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। इस मामले में पुलिस थाना बालूगंज में 15 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 254/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।

    #ARBtimes #ARBtimesNews #ChittaSmuggling #DrugFreeHimachal #DrugSmuggling #HeroinSeized #HimachalNews #HimachalPolice #Nabhabar #NDPSAct #PoliceAction #Sanjauli #ShimlaNews #Shimlapolice #Shoghi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : बादल फटने की घटनाओं का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण, शिमला में बनेगा राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान

    July 8, 2025

    राज्य के बच्चों ने कहा ‘थैक्यू सीएम सर’ मुख्यमंत्री ने कहा ‘मैं हूं न’

    January 16, 2025

    Nithar(Kullu): दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर निथर में बैठक, 2 जुलाई को दतनगर में प्रदर्शन की तैयारी

    June 10, 2025

    BJP : रेलवे प्रोजेक्ट का झूठा श्रेय ले रही है कांग्रेस : बिंदल

    February 9, 2025

    Shimla : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

    August 13, 2025

    Rampur Bushahr: डकोलढ़ में युवती का संदेहास्पद मौत का मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    August 16, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 2 0 5
    Users Today : 10
    Total Users : 129205
    Total views : 252202
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.