Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला जिले में क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी और कुश्ती सहित खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 15 से 30 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। जिले में 998 टीमें पंजीकरण करवा चुकी हैं। विजेताओं को उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 24, 2026Updated:November 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    शिमला| नशे के खिलाफ जंग में अब युवा खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश में खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला जिले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में अब तक 998 टीमें प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण करवा चुकी हैं।

    अभियान की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत क्रिकेट, बैडमिंटन (एकल एवं युगल), हॉकी, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, कुश्ती तथा 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा फुटबॉल और बास्केटबॉल को दो अतिरिक्त खेल विधाओं के रूप में शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। आयु का सत्यापन आधार कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले अलग-अलग आयोजित होंगे।

    प्रतियोगिताओं का आयोजन पहले उपमंडल स्तर पर होगा। इसके बाद जिला और फिर राज्य स्तर पर मुकाबले करवाए जाएंगे। इच्छुक टीमें 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकती हैं।

    उपमंडल स्तर पर 51 हजार रुपये का पहला पुरस्कार

    प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उपमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार, द्वितीय को 41 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये मिलेंगे। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय डेढ़ लाख और तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

    राज्य स्तर पर छह मुख्य खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 31 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, राज्य स्तर पर कुश्ती और रस्साकशी के लिए प्रथम पुरस्कार 11 लाख, द्वितीय पांच लाख और तृतीय पुरस्कार तीन लाख रुपये निर्धारित किया गया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए समान पुरस्कार राशि रखी गई है।

    जिलाधीश की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

    प्रतियोगिताओं के संचालन और निगरानी के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। इसमें पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला लोक संपर्क अधिकारी, शिक्षा विभाग और खेल विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। अगले तीन दिनों के भीतर सभी एसडीएम को अपने-अपने उपमंडलों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #ARBtimes #ChittaMuktAbhiyan #DrugFreeHimachal #HimachalSports #KheloHimachal #ShimlaNews #YouthSports
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 24 November 2026 : मेष को परिवार का सहयोग, तुला को धन लाभ, जानें आज का राशिफल
    Next Article Sirmaur News : फर्जी कृषि प्रमाणपत्र के सहारे हिमाचल में खरीदी जमीन, मोहाली निवासी पर एफआईआर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Sports: महिला अंडर-18 वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए 22 नवंबर को जुब्बल में होंगे ट्रायल

    November 20, 2026

    Rampur Sports: रामपुर में खेल सुविधाओं और स्कूलों के विकास पर खर्च होंगे 1.06 करोड़ रुपये, पावर ग्रिड ने दी मंजूरी

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में 28 व 29 को जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

    October 23, 2025

    Rampur Bushahr : नरैण के निशुल का हिमाचल प्रदेश मतियाना स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन

    May 6, 2025

    Crime: झाकड़ी में 3.29 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Himachal Pradesh : अंग्रेजी शराब के दाम बढ़े, प्रति बोतल 200 रुपये की बढ़ोतरी

    April 3, 2025

    Shimla : कुशल प्रशासक और सशक्त नारी की मिसाल थीं अहिल्याबाई होलकर : रावत

    May 14, 2025

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 7 8 1
    Users Today : 7
    Total Users : 129781
    Total views : 253123
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.