Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: सड़क चौड़ीकरण के लिए 28 नवंबर को ज्यूरी में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    ज्यूरी-सराहन सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध अस्थायी दुकानों और ढारों को 28 नवंबर को हटाया जाएगा। प्रशासन ने पुलिस, बिजली बोर्ड, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    ज्यूरी-सराहन सड़क चौड़ीकरण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन 28 नवंबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। इस दौरान सड़क के दायरे में आने वाले अवैध रूप से निर्मित अस्थायी ढांचे, दुकानों और ढारों को हटाया जाएगा। अभियान को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए राजस्व, पुलिस, वन विभाग, बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    सड़क किनारे बने अनधिकृत ढांचे चौड़ीकरण कार्य में बाधा पैदा कर रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र की निशानदेही और कब्जों की पहचान करने के निर्देश जारी किए हैं। नायब तहसीलदार सराहन को मौके पर उपस्थित रहकर निशानदेही करवाने और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है।

    चौड़ीकरण कार्य के लिए वन विभाग को भी निर्धारित क्षेत्र में पेड़ों की कटाई करनी होगी। पेड़ बिजली लाइनों के नजदीक होने के कारण कटाई के दौरान विद्युत ढांचे को नुकसान पहुंचने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए बिजली बोर्ड रामपुर के अधिशासी अभियंता को संबंधित क्षेत्र में कटाई के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की आवश्यकता के अनुसार आगामी दिनों में भी बिजली बंद करने का प्रबंध किया जाएगा।

    कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए झाकड़ी थाना प्रभारी को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। तैनात जवानों में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रहेंगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग को अभियान के दौरान आवश्यक मशीनरी, उपकरण, फील्ड स्टाफ और अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित तिथि पर मौके पर उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने और आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा है। सड़क चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं को हटाकर कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

    #ज्यूरी #सराहन #रामपुरबुशहर #सड़कचौड़ीकरण #अतिक्रमण #हिमाचलप्रदेश #RampurBushahr #Jury #Sarahan #RoadWidening #HimachalNews #ARBtimes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi News : मंडी में इंश्योरेंस क्षेत्र में नौकरी का मौका, मार्केटिंग के 15 पदों के लिए 1 दिसंबर को साक्षात्कार
    Next Article College Politics: युवराज अध्यक्ष व सोनाली मंत्री, एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का गठन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन

    November 24, 2026

    Rampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान

    November 24, 2026

    Forest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई

    November 23, 2026

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    खेल विभाग की टीम ने किया स्पोटर्स हॉस्टल दत्तनगर का दौरा

    February 6, 2025

    Kufri Murder Case : झगड़े के बाद साथी की हत्या, एक ही कमरे में रहने वाले ने उतारा मौत के घाट

    January 16, 2026

    सरकारी क्षेत्र में 25 हजार पद भरेगी सरकार, पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बैजनाथ में सीएम का एलान

    January 25, 2025

    सेब सीजन 2026 : रामपुर से दिल्ली 0.95 पैसे और चंडीगढ़ ₹1.30 में पहुंचेगा 1 क्विंटल सेब; मालभाड़े की दरें तय

    July 24, 2026

    Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

    June 23, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 2 0 0
    Users Today : 193
    Total Users : 130200
    Total views : 253760
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.