Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal High Court : गिरिपार के हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार, हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं कीं खारिज

    Himachal High Court ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को एसटी दर्जा देने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने एसटी दर्जा बरकरार रखा है। फैसले से करीब 3 से 3.5 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    शिमला | Himachal High Court ने सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार रखते हुए स्पष्ट किया कि संसद की ओर से पारित कानून में हाईकोर्ट न तो रोक लगा सकता है और न ही उसमें संशोधन कर सकता है। किसी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने या बाहर रखने का अधिकार संसद के पास है।

    Himachal High Court के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश भूपेश शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। करीब तीन साल से लंबित इस कानूनी मामले में फैसला आने से गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को बड़ी राहत मिली है। हाटी समुदाय की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि संसद के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करने की गुंजाइश नहीं है और इस संबंध में पहले से स्थापित न्यायिक सिद्धांतों का पालन किया गया है। वहीं, याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से पेश अधिवक्ता ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

    लंबे आंदोलन के बाद मिली राहत

    केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने एसटी दर्जे की मांग को लेकर लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 में जौनसार क्षेत्र को हाटी का दर्जा मिल गया था, जबकि गिरिपार के लोग भी लंबे समय से इसी मांग को उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय हाटी समिति हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करती है और इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करती है।

    3 से 3.5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ : हर्षवर्धन चौहान

    प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने भी Himachal High Court के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के लोगों के लंबे संघर्ष और उम्मीदों की जीत बताया। चौहान ने कहा कि करीब तीन साल से अदालत में लंबित मामले का निपटारा होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उनके अनुसार, हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा बरकरार रहने से क्षेत्र की करीब तीन से साढ़े तीन लाख आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

    #ARBtimes #Giripar #HatiCommunity #HimachalHighCourt #HimachalNews #SirmaurNews #STStatus
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : हिमाचल में 15 करोड़ से बनेगा सेब उत्कृष्टता केंद्र, न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ देंगे आधुनिक तकनीक
    Next Article BJP: एक ही दिन चार परीक्षाएं करवाना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : कौल सिंह
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : हिमाचल में 15 करोड़ से बनेगा सेब उत्कृष्टता केंद्र, न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ देंगे आधुनिक तकनीक

    November 28, 2026

    Himachal News : हिमाचल में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा डिपुओं का राशन, चावल-आटा और चीनी के बढ़े दाम

    November 28, 2026

    Himachal News : 11 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

    November 26, 2026

    Shimla: बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार, शिमला को पांच सेक्टरों में बांटा

    November 25, 2026

    Shimla News : हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, नड्डा-जयराम-अनुराग सहित ये नेता शामिल

    November 25, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    November 24, 2026

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू का वित्त मंत्री से हिमाचल के लिए 2 प्रतिशत ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह

    October 29, 2025

    लुधियाना में ऊना की विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर केस दर्ज

    August 21, 2025

    आज का राशिफल 27 अक्तूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 27, 2026

    Dharamshala: चिट्टा तस्करी में संलिप्त 51 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, 246 पंचायतों की होगी मैपिंग

    November 19, 2026

    Shimla: रोहड़ू विशेष सत्र न्यायालय का बड़ा फैसला: एनडीपीएस केस में दो आरोपियों को 4-4 साल की कठोर कैद

    November 20, 2025

    Chamba : चरस तस्कर को तीन साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

    April 25, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 2 2
    Users Today : 100
    Total Users : 130322
    Total views : 253947
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.