Rampur Bushahr: विकसित भारत संकल्प सभा” में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। तकलेच में भाजपा मंडल रामपुर द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है। बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास, आर्थिक सुधारों, आत्मनिर्भर भारत, सैन्य सशक्तिकरण, सड़क कनेक्टिविटी और गरीब कल्याण योजनाओं जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की इन नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई और इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी मुख्य वक्ता के रुप में शामिल रहे। इस अभियान में भाजपा मंडलाध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, महामंत्री दिनेश खमराल, राम मूर्ति चौहान, चेतन पाकला, महेंदर महेता, जीया लाल जियान, ग्राम केंद्र धर्म पाल, प्रोमिला मेहता, हेम राज उपाध्यक्ष मंडल रामपुर, शशि नेगी, वीना नेगी, रीना ठाकुर, नंद लाल बुशहरी, प्रदीप शर्मा, शशि राम, दीपक कुमार, रवि कुमार, व पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल रहे। इस अभियान के बाद तकलेच की समस्याओं को ले कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *