Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal Crime : बरोटीवाला में साले ने जीजा की गोली मारकर हत्या की, शादी विवाद बना वजह

    सोलन के बरोटीवाला में शादी विवाद के चलते साले ने जीजा पूर्व उपप्रधान सोहन लाल को दिनदहाड़े गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    सोलन (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला में दिनदहाड़े एक साल पुराने शादी विवाद में साले ने अपने जीजा सोहन लाल (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। सोहन लाल, निवासी खाली गांव, बद्दी में ठेकेदारी का काम करता था। वह साई स्थित एसबीआई बैंक में अपने काम से गया हुआ था। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला और गाड़ी में बैठने लगा, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बाइक सवार ने उसके सीने में गोली मार दी।

    गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर जमा हो गए। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को उसकी गाड़ी में ही बद्दी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, जहां शाम को उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोहन लाल कांग्रेस से जुड़े हुए थे और अपने पिछले कार्यकाल में साई पंचायत के उपप्रधान रह चुके थे।

    शादी विवाद बना हत्या की वजह

    पुलिस जांच में सामने आया है कि सोहन ने आरोपी सुरेश कुमार की बड़ी बहन से घरवालों के विरोध के बावजूद भागकर शादी की थी। करीब एक साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और बद्दी में किराये के मकान में रह रहे थे। सुरेश के परिवार को इस शादी से नाराजगी थी। शुक्रवार को सुरेश को जानकारी मिली कि सोहन लाल बैंक के काम से साई आया है। इसी दौरान उसने बैंक के बाहर घात लगाकर सोहन लाल पर गोली चला दी। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार उर्फ अकु निवासी खाली गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #ARBtimes #BaddiNews #Barotiwala #CrimeNews #HimachalCrime #HimachalNews #HimachalPolice #SolanCrime #SolanNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur: अंडर 19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को तकनीकि शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
    Next Article Rampur Bushahr: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2025, रामपुर बुशहर: अश्व प्रदर्शनी एक से तीन नवंबतर तक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    Crime: रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026

    Crime: सुन्नी के ओगली में पिता-पुत्री की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत, सतलुज से मिले दोनों के शव

    September 25, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 6 4
    Users Today : 2
    Total Users : 125864
    Total views : 246719
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.