Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

रोहड़ू के खदराला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐतिहासिक खदराला मार्ग को दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाने की बात कही। क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और सड़क सुधार कार्यों पर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | राेहड़ू

जिला शिमला की रोहड़ू विधानसभा के खदराला में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक महत्व वाले खदराला मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मांग को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पहले यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग का दर्जा दे दिया गया। बाघी क्षेत्र के लोगों ने भी इसे दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई है। पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से इस मार्ग का विशेष महत्व है, इसलिए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र की सभी पंचायतों का व्यापक दौरा किया जाएगा। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। सुंगरी मार्ग के सुधार और मेटलिंग कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा अन्य संपर्क मार्गों पर भी विकास कार्य जारी हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला के ऐतिहासिक महत्व को पुनर्स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। चाहे सेब और आलू उत्पादन हो या पर्यटन विकास, हर क्षेत्र में खदराला की पहचान को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके प्रयासों से विद्यालय, अस्पताल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ। जहां विकास संबंधी कमियां शेष हैं, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए उनका स्वस्थ और जागरूक होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दे लोक निर्माण मंत्री के समक्ष रखे।

#HimachalNews #Khadarala #Rohru #Volleyball #खदराला #पर्यटन #राष्ट्रीयराजमार्ग #रोहड़ू #लोकनिर्माणविभाग #विक्रमादित्यसिंह #शिमला #सड़कविकास #हिमाचलप्रदेश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम
Next Article Kullu: चमन शर्मा बने युवक मंडल के रोपा के अध्यक्ष, अगस्त में होगी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla : एचपीयू में शुरू होंगे ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक जैसे 4 नए कोर्स, DRDO के वैज्ञानिक कराएंगे PhD रिसर्च

June 28, 2026

Shimla : हिमाचल के 6 वॉलीबाल खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

June 27, 2026

Rampur Bushahr : काशापाट सड़क पर बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरने से मां-बेटे और चालक सहित छह की मौत

June 27, 2026

Shimla : हिमाचल के कार्यरत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, जानें अंतिम तिथि

June 26, 2026

HP High Court : हिमाचल राज्य सहकारी बैंक कर्मियों को बड़ी राहत, 4 साल की सेवा पर मिलेगा ACPS का लाभ

June 26, 2026

Apple Season 2026: बागवानों को निर्बाध सुविधाएं देने के लिए प्रशासन तैयार, फागू में बनेगा मुख्य कंट्रोल रूम

June 25, 2026

Shimla: रोहड़ू में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री ने जारी किए 1 करोड़ रुपये

June 24, 2026

HRTC: एचआरटीसी चालक परिचालक हड़ताल से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था में जुटा परिवहन विभाग

June 23, 2026

Shimla News : ननखड़ी, संधोल और कोटली कॉलेजों के विलय के आदेश रद्द, छात्रों को बड़ी राहत

June 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 5 1 4
Users Today : 58
Total Users : 113514
Total views : 226183
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.