Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

Kullu: मंगलौर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही अगले आदेशों तक बंद, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

जिला दण्डाधिकारी कुल्लू ने जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपमंडल बंजार के अंतर्गत एनएच-305 पर आरडी 79/875 के समीप स्थित मंगलौर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक प्रतिबंधित कर दी है।

प्रशासन के अनुसार उपमंडलाधिकारी बंजार की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुल के समीप पत्थर और बोल्डर गिरने से मंगलौर पुल को क्षति पहुंची है। इससे पुल के एबटमेंट (आधार संरचना) के सुदृढ़ीकरण कार्य पर भी असर पड़ा है। ऐसे में पुल की मरम्मत और मजबूती का कार्य पूरा होने तक एहतियातन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

जिला दण्डाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस तथा अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आवागमन की अनुमति रहेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, रामपुर के अधिशासी अभियंता को पुल के आसपास आवश्यक चेतावनी संकेतक, डायवर्जन बोर्ड, बैरिकेड्स तथा अन्य यातायात नियंत्रण उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को प्रतिबंध की जानकारी समय पर मिल सके।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कुल्लू को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उपमंडलाधिकारी बंजार और अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल रामपुर को पुल की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की नियमित निगरानी करने और सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध पुल की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होने अथवा अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से सहयोग करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

#ARBtimes #Banjar #BridgeRepair #DistrictAdministration #HeavyVehicles #himachalpradesh #kullu #ManglaurBridge #NH305 #RoadSafety #TrafficAlert
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleCourt: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना
Next Article Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Kullu : हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बदले गए DC और SP, सुरजीत सिंह को डीसी का प्रभार, अभिषेक नए एसपी

August 6, 2026

JOB: कुल्लू में 10 और 11 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, निजी संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका

August 5, 2026

Kullu : मनाली के मनालसु नाले में गिरी कार; दो युवकों की मौत, महिला समेत तीन घायल

August 1, 2026

Kullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह

July 29, 2026

Kullu: PMGSY-4 में बंजार को 150 करोड़ की सौगात, 20 नई सड़कें होंगी विकसित: विक्रमादित्य सिंह

July 28, 2026

कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Himachal : कुल्लू में 27 जुलाई को युवाओं का महासंग्राम! नशा मुक्त विकसित भारत प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पर करें रजिस्ट्रेशन

July 22, 2026

Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन

July 17, 2026

Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 5 6 3
Users Today : 167
Total Users : 117563
Total views : 233394
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.