Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    सतलुज नदी में गाद से बढ़ता खतरा: उपायुक्त शिमला ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    सतलुज नदी में गाद जमा होने से सुन्नी क्षेत्र में संभावित खतरे को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभावित घरों, सड़कों, पावर हाउस और जल योजनाओं के नुकसान का आकलन किया जाएगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुपम कश्यप ने उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी को सतलुज नदी में गाद जमा होने से उत्पन्न संभावित खतरे की पहचान कर शीघ्र रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाद हटाने का कार्य जल्द आरंभ करने के लिए स्थिति का सटीक आकलन आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, गाद जमा होने से विभिन्न विभागों, रिहायशी घरों, कृषि भूमि, पेयजल योजनाओं, पावर हाउस, सड़कों, सीवेज लाइनों और गौशालाओं को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा गया है।

    उपायुक्त आज यहां सतलुज नदी में गाद निकालने के कार्य को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सुन्नी क्षेत्र में गाद जमा होने की गंभीर समस्या तथा वन विभाग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील सुन्नी के अंतर्गत मोहाल अनु से मोहाल लुनसु तक, झूला पुल के समीप स्थित क्षेत्र—जो मोहाल लुनसु को तहसील करसोग से जोड़ता है—को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि निकाली गई गाद के भंडारण एवं निस्तारण के लिए सतलुज नदी के बाएं किनारे पर भूमि की पहचान कर ली गई है।

    उपायुक्त ने कहा कि सतलुज नदी में गाद का मामला सुन्नी क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत गंभीर है, जिससे उनके घरों और जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, डीएसपी विजय रघुवंशी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश अग्रवाल, रेंज वन अधिकारी देवी सिंह, सहायक अभियंता विद्युत उमंग गुप्ता, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग नागेंद्र सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से डॉ. नेहा शर्मा और गौरव मेहता उपस्थित रहे।

    #DisasterManagement #himachalpradesh #SatlujRiver #Shimla #SiltCrisis #Sunni
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla Ice Skating Rink का होगा कायाकल्प, 20.22 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित
    Next Article डोडरा क्वार सड़क परियोजनाओं के लिए विशेष छूट का आग्रह, पीएमजीएसवाई-Ⅳ में 1200 किमी नई सड़कों का प्रस्ताव
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

    June 3, 2026

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट व दी आर्ट ऑफ लिविंग ने लगाया रक्तदान शिविर, 64 यूनिट रक्त एकत्र

    December 20, 2025

    Rampur Bushahr: श्राई कोटी मंदिर का शैक्षणिक-सांस्कृतिक भ्रमण: जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने लिया भाग

    June 23, 2025

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश

    June 28, 2025

    झूठ बोल रहे हैं नड्‌डा, केंद्र ने आपदा के नाम पर हिमाचल को कोई पैसा नहीं दिया : विनय

    December 15, 2025

    Education: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    August 27, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 5
    Users Today : 9
    Total Users : 128965
    Total views : 251869
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.