Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित रॉयल्टी और फसल मुआवजे की मांग को लेकर किसान सभा ने 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन का ऐलान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    25 अगस्त को निरमंड में होने वाले प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा बनाते परियोजना प्रभावित

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के सचिवालय सदस्यों की बैठक शुक्रवार को चाटी स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों पर चर्चा करने के साथ ही 25 अगस्त को निरमंड में प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने कहा कि 412 मेगावाट परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में पूरा हो चुका था और इसके बाद बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया था। परियोजना से प्रभावित परिवारों को कुल बिजली उत्पादन की एक प्रतिशत रॉयल्टी प्रतिवर्ष दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन अभी तक केवल वर्ष 2019-20 तक की रॉयल्टी का भुगतान किया गया है। इसके बाद की राशि अभी तक प्रभावित परिवारों को नहीं मिली है।

    उन्होंने कहा कि परियोजना निर्माण के दौरान धूल के कारण फसलों को हुए नुकसान का वर्ष 2012-13 और 2013-14 का मुआवजा भी प्रभावित परिवारों को नहीं दिया गया है। इससे प्रभावित लोगों में भारी रोष है। रणजीत ठाकुर ने कहा कि परियोजना प्रभावित पंचायतों के किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें हर वर्ष रॉयल्टी के रूप में राशि मिलेगी, जिससे वे अपने परिवारों का पालन-पोषण कर सकेंगे। लेकिन समय पर भुगतान न होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, ऊर्जा विभाग और प्रशासन प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। किसान सभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आम जनता को संगठित कर मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को निरमंड में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

    बैठक में देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर, पर्स राम, कुलदीप, दयाल, महेश, मिलाप और हरि सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    #412MWProject #ARBtimes #HimachalKisanSabha #KisanSabha #NirmandProtest #ProjectAffected #ProjectAffectedFarmers #RampurBushahr
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका
    Next Article SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 3 8
    Users Today : 0
    Total Users : 123738
    Total views : 243418
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.