Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Shimla: एसएफआई ने एचपीयू में छात्र मांगों को लेकर ईसी उम्मीदवारों को सौंपा ज्ञापन, छात्र संघ चुनाव बहाली सहित कई मुद्दे उठाए

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
विवि में एसएफआई के सदस्य ईसी सदस्यों को ज्ञापन सौंपते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकारी परिषद (ईसी) के उम्मीदवारों को ज्ञापन सौंपा गया। छात्र मांगों पर विस्तार से बात रखते हुए एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर सचिव कामरेड मुकेश ने कहा कि वर्ष 2013 के बाद से हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्र राजनीति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। छात्र संघ चुनाव न होने के कारण छात्रों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे अपनी समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन के समक्ष नहीं रख पाते। एसएफआई ने मांग की कि छात्रों के जनवादी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।

एसएफआई ने बताया कि वर्ष 2005 में संविधान के 93वें संशोधन के तहत पिछड़े वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था, लेकिन हिमाचल प्रदेश में अब तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया है, जो संविधान का उल्लंघन है। संगठन ने मांग की कि उच्च शिक्षा में पिछड़े वर्गों को तुरंत आरक्षण दिया जाए। विश्वविद्यालय में छात्रावास समस्या को उठाते हुए एसएफआई ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लगभग 4000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि केवल लगभग 1200 छात्रों को ही छात्रावास सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश के एकमात्र प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालय में आवास की पर्याप्त व्यवस्था न होना चिंताजनक है। संगठन ने नए छात्रावासों के शीघ्र निर्माण की मांग की।

एसएफआई ने आरटीआई के माध्यम से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में लगभग 70 प्रतिशत शिक्षकों की भर्ती फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई है। ये शिक्षक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त होकर विश्वविद्यालय ऑर्डिनेंस का उल्लंघन कर रहे हैं। एसएफआई ने इस मामले की न्यायिक जांच और दोषी शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

नई शिक्षा नीति 2020 पर विरोध जताते हुए एसएफआई ने कहा कि इसके माध्यम से शिक्षा का भगवाकरण और निजीकरण किया जा रहा है। प्रगतिशील लेखकों की पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटाया जा रहा है तथा शिक्षा को बाजार की वस्तु की तरह प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। एसएफआई ने गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती का मुद्दा उठाते हुए बताया कि वर्ष 2019 और 2021 में भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। आरटीआई के माध्यम से यह भी सामने आया कि विश्वविद्यालय ने इस प्रक्रिया में छात्रों से लगभग 4.50 करोड़ रुपये वसूले। संगठन ने मांग की कि गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र पूरी की जाए।

अंत में एसएफआई इकाई सचिव कामरेड मुकेश ने ईसी उम्मीदवारों से मांग की कि इन सभी मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई छात्रों को लामबंद कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।

#CampusNews #EducationPolicy #HimachalPradeshUniversity #HPU #HPUStudents #NEP2020 #StudentRights #StudentUnionElection SFI
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में अवशेष जलाने पर प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई
Next Article Shimla: मंगलवार, बुधवार और वीरवार तक़सीम मामलों की सुनवाई, दुरुस्ती मामलों को 31 मार्च तक निपटाने के सख्त निर्देश
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : HPU BA Final Year Result 2026 Out: 95.59% पास, रामपुर कॉलेज की नमिता प्रदेश में टॉपर

June 12, 2026

Rampur Bushahr: डीपीएस झाकड़ी के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं को मिला मंच, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान

June 10, 2026

Kullu: राधे-राधे वेटरनरी संस्थान रिवाड़ी का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम, गौरव चौहान व गौरव ठाकुर संयुक्त रूप से प्रथम

June 8, 2026

SFI: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फैसले के खिलाफ एसएफआई का कड़ा विरोध, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग

June 7, 2026

Shimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र

June 4, 2026

HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप

June 3, 2026

HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं

June 3, 2026

रामपुर बुशहर: रामपुर और निरमंड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन

June 1, 2026

HPRCA JBT Recruitment 2026: जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 13 से 16 जून तक होगा CBT Test

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 7
Users Today : 64
Total Users : 111787
Total views : 223175
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.