Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal Bus Hadsa : हरिपुरधार में ओवरलोड निजी बस खाई में गिरी, 14 की मौत, 52 घायल

    Himachal Bus Hadsa : सिरमौर के हरिपुरधार के पास शिमला-कुपवी रूट पर ओवरलोड निजी बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 यात्री घायल हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 10, 2026Updated:January 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन 
    Himachal Bus Hadsa : सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। हरिपुरधार के पास दोपहर करीब 2:40 बजे एक ओवरलोड निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस चालक समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 यात्री घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुई निजी बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी। यह बस 37 सीटों की क्षमता वाली थी, लेकिन उसमें करीब 66 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर पाला जमे होने के कारण बस फिसल गई और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बस खाई में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस की छत टूट गई और टायर तक अलग हो गए।

    लोगों ने बस की बॉडी उठा कर निकाले घायल

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस खाई में उलटी गिर गई थी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने अपने हाथों से बस की बॉडी उठाकर घायलों को बाहर निकाला। कई घायलों को चार-चार लोगों ने मिलकर सड़क तक पहुंचाया, जबकि कुछ लोगों ने अकेले ही घायलों को पीठ पर लादकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। मौके पर चारों ओर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे में घायल 17 लोगों को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 18 का इलाज राजगढ़ अस्पताल में और 15 का उपचार सोलन अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ और एक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

    हादसे में इनकी गई जान

    इस हादसे में जान गंवाने वालों में सनम (20), बिलम सिंह (44), हिमांशी (6), हिमा देवी (50), बस चालक बलबीर तोमर (52), प्रोमिला (21), सूरत सिंह (60), सुमन (28), रमेश (35), कियान, रियांशी, मोहन सिंह, प्रियंका और एक अज्ञात महिला शामिल हैं। मृतक सभी सिरमौर और शिमला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

    हादसे के कारणों की जांच के आदेश

    पुलिस के अनुसार यह निजी बस वर्ष 2008 में खरीदी गई थी और इसकी फिटनेस अगले महीने समाप्त होने वाली थी, जबकि बस का परमिट वर्ष 2028 तक वैध था। सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। ओवरलोडिंग, सड़क की स्थिति और बस की तकनीकी हालत की विस्तृत जांच की जा रही है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
    #ARBtimes #BusAccident #HaripurdharBusAccident #himachalpradesh #RoadAccident #SirmaurAccident #HimachalNews #SirmaurNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: विकेश चौहान गिन्नी को हिमकॉन की कमान, रामपुर में खुशी का माहौल, विकास से जगी नई उम्मीदें
    Next Article Shimla: 27,715 अतिनिर्धन परिवारों को सरकार उपलब्ध करवाएगी पक्का मकान: मुख्यमंत्री सुक्खू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: POCSO कोर्ट रामपुर का सख्त फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

    December 26, 2025

    Mandi: विदेशों में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, गूगल शीट फॉर्म जारी

    August 5, 2025

    Rampur Bushahr: तिरंगा यात्रा के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शौर्य को किया गया नमन

    May 21, 2025

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत तकलेच विद्यालय में विज्ञान कार्यशाला आयोजित

    August 23, 2025

    Kinnaur News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चौपाल के दो युवकों की मौत

    October 12, 2026

    Rampur Bushahr: अदिति ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राप्त किया पहला स्थान 

    August 19, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 0 5
    Users Today : 37
    Total Users : 129005
    Total views : 251925
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.