Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    एम्स बिलासपुर में दराट से लगभग कटे हाथ की सात घंटे की जटिल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी सफल रही। हिमाचल में इस तरह की पहली सफल सर्जरी में मरीज का हाथ बचाया गया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में एम्स बिलासपुर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विशेषज्ञ टीम ने दराट से गंभीर रूप से कटे एक मरीज के हाथ को हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक बचा लिया। इसे प्रदेश में इस तरह की पहली सफल सर्जरी बताया जा रहा है।

    खेत में काम के दौरान हुआ गंभीर हादसा

    जानकारी के अनुसार, मरीज खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान तेजधार दराट से उसके हाथ पर गंभीर चोट लग गई। हादसे में हाथ लगभग पूरी तरह कट गया था और उसमें रक्त का प्रवाह भी बाधित हो गया था।

    गंभीर हालत में मरीज को सबसे पहले कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल एम्स बिलासपुर रेफर किया। मरीज के अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए उसकी स्थिति को स्थिर किया और आपातकालीन ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी।

    सात घंटे तक चली जटिल सर्जरी

    मरीज के हाथ को बचाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अगुवाई में बहु-विषयक चिकित्सा टीम ने करीब सात घंटे तक जटिल माइक्रोसर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले हाथ की क्षतिग्रस्त हड्डियों को दोबारा जोड़ा गया। इसके बाद कटी हुई धमनियों और नसों की सूक्ष्म स्तर पर मरम्मत की गई।

    चिकित्सकों ने टेंडन को भी रिपेयर किया, ताकि हाथ में दोबारा रक्त संचार स्थापित होने के साथ उसकी कार्यक्षमता को भी यथासंभव सुरक्षित रखा जा सके। जटिल प्रक्रिया के बाद हाथ में रक्त प्रवाह सफलतापूर्वक बहाल किया गया।

    दसवें दिन अस्पताल से मिली छुट्टी

    सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। चिकित्सकों की लगातार निगरानी और उपचार के बाद उसे ऑपरेशन के दसवें दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचना इस तरह के मामलों में बेहद महत्वपूर्ण होता है।

    सर्जरी का नेतृत्व डा. नवनीत शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि हाथ कटने या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में मरीज को बिना देरी किए ऐसे चिकित्सा संस्थान में पहुंचाना चाहिए, जहां माइक्रोसर्जरी और इस प्रकार की जटिल आपातकालीन सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो।

    उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने से कटे हुए अंग को बचाने और उसकी कार्यक्षमता को बनाए रखने की संभावना काफी बढ़ जाती है। एम्स बिलासपुर में हुई यह सफल सर्जरी प्रदेश में अत्याधुनिक प्लास्टिक और माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी की बढ़ती क्षमता को भी दर्शाती है।

    #AIIMSBilaspur #ARBtimes #Bilaspur #HandRevascularization #HandSurgery #HealthNews #HimachalNews #himachalpradesh #MedicalAchievement #MicrovascularSurgery #PlasticSurgery
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट
    Next Article Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत पर लोहे की रेलिंग में करंट उतरा, चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

    August 1, 2026

    Himachal : सरकारी पौधे निजी नर्सरी में बेचे; बिलासपुर में वन रक्षक निलंबित, ₹75 हजार जुर्माना

    July 22, 2026

    बिलासपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल: कोर्ट पेशी पर आए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर मौजूद जवान सस्पेंड

    July 9, 2026

    Bilaspur: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने गेहड़वीं विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए सफलता और नेतृत्व के मंत्र

    June 23, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Bilaspur:  पंचायती राज चुनाव 2026: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 21 नामांकन रद्द, 4682 उम्मीदवार मैदान में

    May 13, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 29, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 1 7 9
    Users Today : 29
    Total Users : 118179
    Total views : 234297
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.