Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    सिरमौर के संगड़ाह के गतलोग में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत और चालक समेत नौ घायल हुए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा संगड़ाह क्षेत्र के गतलोग के समीप हुआ, जहां एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार रात करीब 12:45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को जगदीश शर्मा की हृदयाघात से संगड़ाह अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके शव को गांव अरलू ले जाने के लिए परिजन बोलेरो कैंपर के माध्यम से लौट रहे थे। वाहन में परिवार के सदस्यों के साथ कुछ ग्रामीण भी सवार थे। चिनाड के पास कुछ अन्य लोग वाहन में सवार हुए। गतलोग के समीप पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बोलेरो कैंपर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

    चार लोगों की मौके पर मौत

    हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार राजेंद्र (37), देस राज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेन्द्र और चालक कपिल देव घायल हुए हैं।

    चार घायलों की हालत गंभीर

    हादसे में कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। इनमें से एक गंभीर घायल की हालत को देखते हुए उसे आगे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। अन्य घायलों का उपचार संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी संगड़ाह ले जाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    #ARBtimes #BoleroCamper #Gatlog #HimachalNews #himachalpradesh #RoadAccident #RoadAccidentHimachal #Sangrah #SangrahNews #Sirmaur #SirmaurNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ
    Next Article Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Mandi: जन संकल्प सम्मेलन को लेकर मंडी में 11 दिसंबर को यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

    December 10, 2025

    Kotkhai: रिहाली मेला हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    July 22, 2025

    Kullu: निरमंड के शमारणी गांव में भूस्खलन से घर ढहा, महिला की मौत, चार लोग लापता, तीन बचाए

    September 9, 2025

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री किशन कपूर नहीं रहे

    February 1, 2025

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल ननखड़ी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत करांगला में किया पौधरोपण

    July 5, 2025

    Rampur Bushahr: पुलिस की बड़ी सफलता: भद्राश में चरस व कुमारसैन में चिट्टा सहित 5 पकड़े

    November 24, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 8 5
    Users Today : 83
    Total Users : 128685
    Total views : 251419
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.