Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: ठियोग क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

    ठियोग उत्सव के समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठियोग क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सड़क, बागवानी और आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ठियोग उत्सव के समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठियोग क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सड़क, बागवानी और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह बात दो दिवसीय ठियोग उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। इस दौरान स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को नगर परिषद अध्यक्ष करुणा कंवर ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठियोग उत्सव स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक होने के साथ-साथ क्षेत्र की संस्कृति और लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों, गायकों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शिमला से रामपुर तक मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 1,400 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह मार्ग रामपुर के साथ-साथ किन्नौर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान भूस्खलन, बाढ़ और सड़क क्षति के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के आगामी विस्तार एवं सुधार कार्यों में अधिक से अधिक सुरंगों के निर्माण की मांग की जा रही है, ताकि भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। इससे किसानों-बागवानों और रिहायशी क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग और सड़क बोर्ड के माध्यम से आवश्यक बजट उपलब्ध करवाकर सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है। बरसात के दौरान सड़कों को यातायात के लिए सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनरी और श्रमशक्ति को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी न हो।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बागवानों के लिए महत्वपूर्ण छैला-यशवंत नगर सड़क के उन्नयन के लिए भी प्रयास जारी हैं। इस परियोजना के लिए करीब 239 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है और इसका कार्य शीघ्र चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के बागवानों और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा कृषि-बागवानी उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य क्षेत्र में मजबूत और टिकाऊ आधारभूत ढांचा तैयार करना है। बेहतर सड़क संपर्क से पर्यटन, बागवानी, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप नई परियोजनाओं को भी गति प्रदान की जाएगी।

    मेले संस्कृति को बढ़ावा देने में निभाते हैं अहम भूमिका : कुलदीप राठौर

    स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मेले और उत्सव हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

    ये रहे उपस्थित

    समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष कमला शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मोक्टा, बीडीसी अध्यक्ष रीटा, सीनियर एडवोकेट जनरल महेंद्र जरेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय शर्मा, टिक्का दिग्विजय चंद, रूपेश, सत्यजीत नेगी, एसडीएम डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #HimachalNews #ShimlaNews #TheogNews #VikramadityaSingh #ठियोग #ठियोगउत्सव #बागवानी #रामपुर #विक्रमादित्यसिंह #शिमला #सड़कविकास #हिमाचलप्रदेश Theog
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा
    Next Article Delhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 2 6
    Users Today : 12
    Total Users : 118626
    Total views : 234968
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.